Besan Flour For Dark Spots In Hindi: चेहरे पर बेसन का प्रयोग करने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने और कई आम समस्याएं को दूर करने के लिए बेसन का प्रयोग प्राचीन काल से ही किसी न किसी रूप में किया जा रहा है। बेसन से उबटन, बेसन फेस पैक, चेहरा धोने के लिए बेसन का प्रयोग, बेसन स्क्रब और क्लींजर के रूप में लोग बेसन का प्रयोग खूब करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। साथ ही यह डेड स्किन और हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करने में भी मदद करता है।दरअसल बेसन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, यह एंटी-एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है। यही कारण है कि चेहरे के कील-मुंहासे, एलर्जी और ड्राई स्किन की से छुटकारा दिलाने के लिए बेसन एक रामबाण उपाय है।
लेकिन क्या आप जानते हैं बेसन का प्रयोग करने से चेहरे के काले दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, टैनिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है और कालेपन को दूर करता है। अगर आप सही तरीके से चेहरे पर बेसन का प्रयोग करते हैं तो इससे चेहरे के काले दाग-धब्बों से जल्द छुटकारा मिल सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बेसन से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए (besan se chehre ke daag dhabbe kaise hataye)? या चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए बेसन का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको इसके 3 आसान तरीके बता रहे हैं।
बेसन से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का तरीका- Ways To Use Besan To Remove Dark Spots In Hindi
1. बेसन से चेहरा धोएं
यह बेसन को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान तरीका है। आप चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश के बजाए 1 चम्मच बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। एक बाउल में बेसन और थोड़ा कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को सामान्य फेस वॉश की तरह चेहरा धोने के लिए प्रयोग करें। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन और गंदगी साफ होगी और त्वचा मुलायम बनेगी। साथ ही त्वचा में भी निखार आएगा।
इसे भी पढें: चेहरे पर चाहते हैं पार्टी जैसा ग्लो? घर पर बेसन से इस तरह करें फेशियल
टॉप स्टोरीज़
2. बेसन स्क्रब का प्रयोग करें
आप सप्ताह में 1-2 बार चेहरा एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ओट्स को पीसकर डालना है। फिर इसमें एक चम्मच दही या कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में 4-5 मिनट मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से चेहरा धोकर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
इसे भी पढें: घरेलू चीजों से फेशियल कैसे करें? जानें 5 तरीके, जिनसे आएगा त्वचा में निखार
3. बेसन फेस पैक का प्रयोग करें
बाजार में मिलने में वाले केमिकल युक्त फेस पैक के बजाए आप घर पर ही बेसन से फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और नींबू का रस बेसन में मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। अच्छी तरह मिक्स करें और सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर सामान्य फेस पैक की तरह अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और उसके बाद धो लें।
इस तरह चेहरे पर बेसन का प्रयोग करके आप चेहरे के दाग-धब्बे और कालेपन को आसानी से दूर कर सकते हैं, साथ ही सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। कोशिश करें कि इन नुस्खों का प्रयोग सप्ताह में 2-3 बार जरूर करें।
All Image Source: Freepik