चेहरे पर इन तरीकों से करें हींग का इस्तेमाल, दूर होगी पिंपल्स की समस्या

अक्सर लोगों को चेहरे पर पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन, आप हींग का इस्तेमाल कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर इन तरीकों से करें हींग का इस्तेमाल, दूर होगी पिंपल्स की समस्या


चेहरे पर पिंपल्स होना एक आम समस्या है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। पिंपल्स को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं। लेकिन, आप घरेलू उपायों से भी स्किन क समस्या को दूर कर सकते हैं। हींग का उपयोग लगभग हर घर में किया जाता है। खाना बनाते समय हींग का उपयोग कर खाने की पौष्टिकता को बढ़ाया जाता है। साथ ही, हींग आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है। पाचन क्रिया के अलावा हींग आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से आप पिंपल्स को आसानी से दूर कर सकते हैं। स्किन केयर स्पेशलिस्ट रिया वशिष्ट से आगे जानते हैं हींग से पिंपल्स की समस्या को कैसे दूर करें। इसके साथ ही हींग के फायदों के बारे में बताया गया है। 

पिंपल्स को दूर करने के लिए हींग के फायदे - Benefits Of Asafoetida For Skin Pimples In Hindi 

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए कम करने में सहायक होते हैं। पिंपल्स और मुंहासे अक्सर त्वचा के रोम और पोर्स के बंद होने के बाद उभरते हैं। हींग का इस्तेमाल कर आप स्किन की समस्याओं को दूर पिंपल्स को आसानी से कम कर सकते हैं। 

hing for pimples in hindi

एंटी बैक्टीरियल

हींग में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स की समस्या को कम करते हैं। स्किन पर बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या हो सकती है। हींग स्किन के माइक्रोबियल संतुलन को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे पिंपल्स और मुंहासे कम होने लगते हैं। 

ऑयल को बैलेंस करें

चेहरे का एक्सट्रा ऑयल कम करने के लिए आप हींग का उपयोग कर सकते हैं। हींग त्वचा के नेचुरल ऑयल सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। हींग के उपयोग से रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं, जिससे स्किन साफ रहती है और मुंहासे व पिंपल्स कम होने लगते हैं। 

पिंपल्स के लिए हींग का उपयोग कैसे करें -  How To Use Asafoetida For Pimples In Hindi 

हींग का फेस मास्क

  • इस मास्क को बनाने के लिए आपको करीब आधा चम्मच हींग का पाउडर, एक बड़ा चम्मच दही और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होती है। 
  • एक बाउल में हींग का पाउडर डालें। इसमें दही और शहद को मिलाकर मिक्स कर लें। 
  • जब आपका मास्क तैयार हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं। 
  • मास्क को करीब 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। 
  • जब यह हल्का सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। 

इसे भी पढ़ें : मुलेठी से डार्क स्पॉट को करें दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

हींग का पानी

चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए आप हींग के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रात में करीब एक चुटकी हींग को एक बाउल पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इस पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे भी आपके स्किन की प्रॉब्लम दूर होने लगती हैं। 

हींग के कई फायदे होते हैं, हींग का नियमित इस्तेमाल कर आप स्किन से दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। 

 

Read Next

बेकिंग सोडा और कॉफी से दूर करें मुंंहासों और दाग-धब्बे, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer