How to Use Apple Cider Vinegar for Kidney Stones: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से लोगों में किडनी स्टोन की समस्या का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। अनहेल्दी डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी परेशानियां भी तेजी से बढ़ी हैं। किडनी की पथरी की समस्या को नेफ्रोलिथियासिस के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या का प्रमुख कारण खराब खानपान और जीवनशैली है। किडनी की पथरी की समस्या बहुत तकलीफदेह होती है और कई गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती है। किडनी की पथरी दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को अपनाते हैं। क्या आप जानते हैं किडनी की पथरी की समस्या में सेब के सिरके का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के सिरके में मौजूद गुण और पोषक तत्व किडनी की पथरी को कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
किडनी स्टोन में सेब के सिरके के फायदे- Apple Cider Vinegar Benefits in Kidney Stones
सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारी और समस्याओं को दूर करने में औषधि के रूप में किया जाता है। सेब के सिरके को लेकर साल 2014 में हुए एक शोध में भी पुष्टि की गयी थी कि किडनी स्टोन को खत्म करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल बहुत प्रभावी होता है। किडनी की पथरी की समस्या में कई डॉक्टर भी सेब के सिरके का सेवन करने की सलाह देते हैं। सेब के सिरके में मौजूद एसिडिक गुण किडनी में मौजूद पथरी को कम करने और पानी में घुलने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी किडनी में मौजूद स्टोन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इसे भी पढ़ें: सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान
टॉप स्टोरीज़
किडनी स्टोन में कैसे करें सेब के सिरके का सेवन?- How to Use Apple Cider Vinegar for Kidney Stones in Hindi
किडनी की पथरी होने पर सेब के सिरके का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका पूरा फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप सही ढंग से इसका सेवन करेंगे। नियमित रूप से सेब के सिरके का सही ढंग से सेवन करने पर आप किडनी स्टोन की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। रोजाना आधा गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पीने से आपको किडनी स्टोन की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
किडनी की पथरी होने पर सबसे पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज लेने से आप आसानी से इस समस्या को खत्म कर सकते हैं। किडनी की पथरी की समस्या में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी चीज का सेवन करने से बचें। अगर आप किडनी स्टोन में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)