Purple Stretch Marks : स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स की वजह से आपकी खूबसूरती पर असर पड़ सकता है. इन मार्क्स को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के स्किन के कलर के हिसाब से अलग-अलग रंग के होते हैं. कई लोगों की स्किन पर पर्पल स्ट्रेच मार्क्स होते हैं. इन स्ट्रेस मार्क्स को हटाने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे स्ट्रेस मार्क्स की परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पर्पल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय-
पर्पल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय
पर्पल स्ट्रेस मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल, नारियल तेल, बादाम तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल से स्ट्रेच मार्क्स कैसे कम करें? जानें तरीका
1. चीनी से हटाएं स्ट्रेच मार्क्स
पर्पल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन को साफ और चिकना बनाना है। चीनी का इस्तेमाल करने के लिए चीनी में बादाम का तेल या फिर नारियल का तेल मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय तक स्क्रब करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर किया जा सकता है।
2. एलोवेरा जेल है प्रभावी
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर की जा सकती है। इसमें मौजूद गुण स्किन को मॉइस्चराइज करता है। साथ ही यह दाग-धब्बों और स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में प्रभावी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए शुद्ध एलोवेरा जेल लें। इसके बाद इसे आपकी स्किन पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
3. नारियल का तेल
स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन को सुरक्षा प्रदान करता है। इससे संक्रमणों से जुड़ी परेशानियों में सुधार की जा सकती है। इसके अलावा यह कई अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है। स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले नारियल तेल की कुछ बूंदे लें। अब इसे स्किन पर लगाकर कुछ समय के लिए मसाज करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो सकती है।
4. नींबू और बेकिंग सोडा
पर्पल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा का मिक्स कर लें। अब इसे अपने प्रभावित स्किन पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर की जा सकती है।
पर्पल स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version