आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में अवसाद की समस्या आम बन चुकी है। अवसाद एक द्वन्द है, जो मन एवं भावनाओं में गहरी दरार पैदा करता है। अवसाद यह संकेत देता है कि आप कई मनोविकारों का शिकार हो सकते हैं। अवसाद में सामान्यत: मन अशान्त, भावना अस्थिर एवं शरीर अस्वस्थता का अनुभव करते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और हमारी शारीरिक व मानसिक विकास में व्यवधान आता है। आपको डिप्रेशन से बचना है तो अपनी लाइफस्टाइल व डेली रूटीन पर गौर करना जरूरी है। अवसाद से निपटने के कई तरीके व दवाएं हैं लेकिन अगर प्राकृतिक तरीकों से इसका निपटारा किया जाए तो बेहतर है। इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। जानें प्राकृतिक तरीकों से अवसाद को दूर करने के अचूक उपायों के बारे में-
पर्याप्त नींद लें
अवसाद की समस्या तभी होती है जब या तो बहुत अधिक सोते हैं या बिल्कुल नहीं सो पाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए बेड पर जाने का एक समय निर्धारित कर लें और हर रोज उसी समय पर सोएं। इससे आप अवसाद से तो बचेंगे ही साथ ही आपकी लाइफस्टाइल भी अच्छी होगी। अच्छी नींद के लिए आप चाहें तो सोने से पहले नहा सकते हैं या हर्बल टी या ग्रीन टी भी ले सकते हैं।
कुछ नया करें
जब आप अवसाद ग्रस्त होते हैं तो खुद को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। म्यूजियम जाएं या अपनी कोई मनपसंद लेखक की किताब पार्क में बैठकर पढ़ें। आप चाहें तो अपनी मनपसंद हॉबी क्लास भी ज्वाइन कर सकती हैं जैसे डांस, कुकिंग, गायन, पेंटिंग आदि। इससे आपका मन भी लगा रहेगा और अवसाद की समस्या से भी बचेंगे।
सामाजिक बनें
अकसर अवसादग्रस्त होने पर लोग खुद को एक कमरे में बंद कर लेते हैं जो कि बहुत गलत है। ऐसे समय में आपको और भी ज्यादा मजबूत बनना चाहिए और लोगों से घुल मिल कर रहना चाहिए। खुद को सामाजिक बनाएं ऐसे में आपको नकारातिमक विचारों से अपना ध्यान हटाने में मदद मिलेगी।
व्यायाम करें
व्यायाम अवसाद को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे न केवल एक अच्छी सेहत मिलती है बल्कि शरीर में एक सकारात्मक उर्जा का संचार भी होता है। व्यायाम करने से शरीर में सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का स्राव होता है जिससे दिमाग स्थिर होता है और अवसाद देने वाले बुरे विचार दूर रहते हैं।
संतुलित आहार
संतुलित आहार लें फल, सब्जी, मांस, फलियां, और कार्बोहाइड्रेट आदि का संतुलित आहार लेने से मन खुश रहता है। एक संतुलित आहार न केवल अच्छा शरीर बनता है बल्कि यह दुखी मन को भी अच्छा बना देता है।
दोस्त बनाएं
अच्छे दोस्त बनायें अच्छे दोस्त आपको आवश्यक सहानुभूति प्रदान करते हैं और साथ ही साथ अवसाद के समय आपको सही निजी सलाह भी देते हैं। इसके अतिरिक्त, जरूरत के समय एक अच्छा श्रोता साथ होना नकारात्मकता और संदेह को दूर करने में सहायक है।
नकारात्मक लोगों से बचें
नकारात्मक लोगों से दूर रहें कोई भी ऐसे लोगों के बीच में रहना पसंद नहीं करता जो कि लगातार दूसरों को नीचे गिराने में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहने से मन को शांति और विवेक प्रदान करने में आपको मदद मिलेगी।
Read More Articles On Depression In Hindi