वैज्ञानिकों ने कहा- N95 मास्क को सैनिटाइज कर दोबारा कर सकते हैं यूज, जानिए मास्‍क सैनिटाइज करने का तरीका

कोरोना के इस काल मे N95 मास्क का प्रयोग काफी सुरक्षित माना गया है। जानिए कैसे करें N95 मास्क को सैनिटाइज! 
  • SHARE
  • FOLLOW
वैज्ञानिकों ने कहा- N95 मास्क को सैनिटाइज कर दोबारा कर सकते हैं यूज, जानिए मास्‍क सैनिटाइज करने का तरीका


जब से नोवेल कोरोना वायरस कहर बनकर दुनिया पर टुटा है, तब से इस बीमारी के 2 करोड़ से भी अधिक मामले पुरी दुनिया मे सामने आ चुके है। अब तक कोराना वायरस से 7 लाख से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है पर राहत की बात यह है कि 1 करोड़ 22 लाख से भी अधिक लोगों ने इस बीमारी को हराकर इस पर फतह पायी है। इस बीमारी से ने जबसे दस्तक दी है तबसे इससे बचने के कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें से एक मास्क पहनना भी है! 

जब से यह बीमारी आयी है तब से भारत समेत पुरी दुनिया में N95 मास्क का प्रयोग सबसे सही माना गया है। पर कई लोगों का यह कहना है कि N95 मास्क को प्रयोग दोबारा करना सही नहीं है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे की कैसे N95 मास्क को सैनिटाइज कर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है।

mask

N95 मास्क को कैसे करें सैनिटाइज

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने अपने अध्ययन में यह बताया है कि दूषित या प्रयोग किया हुआ N95 मास्क को हाइड्रोजन पेरोक्साइड (VHP) या पराबैंगनी किरणों (UV) के संपर्क में लाने से SARS-CoV-2 (CORONA VIRUS) के वायरस को खत्म करता है और मास्क को तीन उपयोग के लिए फिट बनाता है।  

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने ड्राई हीट (70°C) करने पर भी मास्क से वायरस के हटने की बात कही है परंतु इस इस विधि के पालन करने पर मास्क तीन के बजाय दो उपयोगों के लिए ही प्रभावी था।

इसे भी पढ़ें: संक्रमण को रोकने के लिए 70% तक प्रभावी हैं घर के बने मास्‍क, जानें बनाने का तरीका

शोधकर्ताओं ने क्‍या कहा?

mask

N95 मास्क को सैनिटाइज करके इसे कीटाणु रहित करने के विषय में अमेरिका के इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता विशाल वर्मा ने बताया कि "किसी भी मास्क को सैनिटाइज करने की कई तरीके होते हैं, अधिकांश में इसका फिल्टर खराब हो जाता है।" शोधकर्ताओं (Researches) ने बताया कि परीक्षण के दौरान यह पता चला कि अगर एन-95 मास्क को 50 मिनट तक 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कुकर के अंदर रखा जाये तो यह मास्क को कीटाणु रहित हो जाता है और इसे दोबारा प्रयोग मे लाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर बने और कपड़ों वाले मास्क को इन 4 तरीकों से साफ करके ही करें दोबारा इस्तेमाल, वर्ना बना रहेगा खतरा

रॉबर्ट फिशर, पीएचडी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी और संक्रामक रोगों हैमिल्टन, मोंटाना में अपने सहयोगियों के साथ 15 अप्रैल को एक प्रिप्रिंट सर्वर पर निष्कर्ष पोस्ट किया था। पर, अभी तक पेपर की समीक्षा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि "हमारे परिणामों से संकेत मिलता है कि N95 मास्क को यूवी और एचपीवी के लिए गर्मी के लिए दो बार तक फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।" 

Read More Health News In Hindi

Read Next

कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हुई ब्रेन सर्जरी, पिछले कुछ दिनों से हैं अस्‍पताल में भर्ती

Disclaimer