Mole with Garlic : तिल या मस्सा स्किन में त्वचा में मेलानिन (melanin) के अधिक उत्पादन की वजह से हो सकता है। वहीं, कई लोगों को तिल और मस्सा की परेशानी जन्मजात होती है। अधिकतर मामलों में तिल और मस्से से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। हालांकि, अगर तिल आपके चेहरे पर हो जाए तो इसका असर आपकी खूबसूरती पर पड़ सकता है। ऐसे में कई लोग तिल और मस्से को हटाने की कोशिश करते हैं। अगर आप तिल को हटाना चाहते हैं तो लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन के इस्तेमाल से तिल की परेशानी को कम किया जा सकता है।
गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि लहसुन से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को कम कर सकता है। लहसुन आपकी स्किन में मेलानिन के स्तर को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से तिल और मस्से का रंग हल्का कर सकते हैं। तिल और मस्से का दाग हटाने के लिए आप कई तरह से लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
तिल को हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल - Garlic Reduce Mole
तिल को हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल?
इसे भी पढ़ें - कैस्टर ऑयल पीने से इम्यूनिटी होगी बूस्ट, जानें अन्य 5 फायदे और सेवन का तरीका
1. बैंडएज के साथ लगाएं लहसुन
चेहरे या फिर स्किन के किसी भी हिस्से पर तिल को हटाने के लिए 1 लहसुन की कलियां लें. अब इसे अच्छी तरह से छिल लें. इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे बैंडेज के साथ प्रभावित हिस्से पर लगा लें। करीब 4-5 घंटे के लिए इसे लगा हुआ रहने दें. इसके बाद बैंडएज को हटाकर इसे पानी सेस धो लें. कुछ दिनों तक इस तरह लहसुन लगाने से तिल को कम किया जा सकता है।
2. लहसुन और सिरके से हटाएं तिल
तिल को हटाने के लिए लहसुन और सिरका का इस्तेमाल करें। यह तिल को धीरे-धीरे कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कुछ कलियां लेँ। अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे सिरके में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को तिल या मस्से पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इससे तिल का निशान हट सकता है।
3. प्याज और लहसुन हटाएं तिल
तिल को हटाने के लिए प्याज का रस और लहसुन काफी अच्छा हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने क के लिए लहसुन और प्याज को बराबर मात्रा में मिक्स करके पीस लें। अब इससे रस निकालकर कॉटन बॉल की मदद से इस्से तिल के स्थान पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे तिल के निशान हट सकते हैं।
4. कैस्टर ऑयल और लहसुन तिल को हटाए
तिल और मस्सा हटाने के लिए लहसुन और कैस्टर ऑयल काफी लाभकारी है। इसका यूज करने के लिए 2 से 3 लहसुन की कलियां फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए लहसुन की कलियों को पीस लें। इसके बाद इसे महीन पीस लें। अब इसमें कैस्टर ऑयल मिला लें. इसके बाद इस पेस्ट को तिल और मस्से पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे पानी से धो लें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
तिल को हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, अगर आपके चेहरे पर ज्यादा तिल है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version