पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies To Postpone Periods: पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है, जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


Home Remedies To Postpone Periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स या मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे हर महिला को गुजरना ही है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं भी होती हैं। इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में मूड स्विंग और शरीर में ऐंठन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स हमेशा एक निश्चित डेट के आसपास ही हर महीने आते हैं। कई बार पीरियड्स की डेट्स के आसपास महिलाओं को कुछ ऐसा काम पड़ता है, जो पीरियड्स की वजह से नहीं कर पाती हैं। पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए आज के समय में मार्केट में कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से पीरियड्स की डेट आगे बढ़ा सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए आसान घरेलू नुस्खों के बारे में।

पीरियड्स की डेट बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे- Home Remedies To Postpone Periods in Hindi

पीरियड्स को पोस्टपोन या आगे बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ा सकती हैं और ये घरेलू नुस्खे पूरी तरह से सुरक्षित भी माने जाते हैं। पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं-

1. नींबू का जूस

पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए लाइम जूस यानी नींबू पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और सिट्रिक एसिड पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसका सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले ब्लड फ्लो को भी कम करने में फायदा मिलता है। पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए आप नींबू का जूस पी सकती हैं और इसे कच्चा खाने से भी फायदा मिलता है। पीरियड्स की डेट से कुछ दिन पहले से इसका सेवन करने पर फायदा मिलता है।

Home Remedies To Postpone Periods

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान जरूर पिएं अजवाइन और गुड़ का पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे

2. सरसों का सेवन

पीरियड्स की डेट्स को आगे बढ़ाने के लिए सरसों के बीज का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी पीरियड्स की डेट को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो सरसों के बीज का पाउडर बनाकर इसे गर्म दूध के साथ हफ्ते में एक बार पिएं, ऐसा करने से पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

3. चावल का पानी 

पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए चावल के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। नींबू और चावल के पानी में मौजूद गुण पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए आप चावल के पानी में नींबू का रस मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें।

4. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद गुण पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं को भी कम करने में फायदेमंद होते हैं। पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए 20 से 30 ग्राम मुल्तानी मिट्टी को गर्म पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने में फायदा मिलता है।

5. चने की दाल

पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए चने की दाल का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। चने की दाल में मौजूद गुण पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को भी कम करने में उपयोगी होते हैं। चने की दाल को भूनकर खा सकते हैं या इसकी दाल का सेवन रोजाना करने से आपको पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने में फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स से छुटकारा चाहती हैं तो पिएं ये 2 हर्बल ड्रिंक्स, मिलेगा फायदा

पीरियड एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन और नियमित व्यायाम का अभ्यास करना फायदेमंद होता है। अगर आप पीरियड्स की डेट को दो से तीन दिन आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो ऊपर बताये गए घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

फिटकरी से दूर करें होठों का कालापन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version