हाथों की मसल्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

How to Make Hand Muscles Bigger in Hindi: अगर हाथों की मसल्स बढ़ाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। जानें, हाथों की मसल्स कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथों की मसल्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

How to Make Hand Muscles Bigger in Hindi: अकसर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का शरीर तो हेल्दी होता है, लेकिन उनके हाथों की मसल्स कमजोर होती हैं। कई लोगों के हाथ तो बेहद पतले और कमजोर भी होते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार लोगों के सामने मजाक का पात्र भी बनना पड़ता है। या फिर उनमें खुद ही कॉम्फिडेंट लेवल कम हो जाता है। अगर आपके हाथ भी पतले और कमजोर हैं, तो आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना कुछ एक्सरसाइज करने से आप अपने हाथों की मांसपेशियों और मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही एक्सरसाइज करने से हाथों की मसल्स का विकास भी होता है। इससे आपके हाथों की मसल्स पहले से काफी बेहतर हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हाथों की मसल्स कैसे बनाएं? या फिर हाथों की मसल्स बनाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? 

हाथों की मसल्स कैसे बनाएं?- How to Make Hand Muscles Bigger in Hindi

1. पुश अप्स

हाथों की मसल्स का विकास करने के लिए आप पुश अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। वैसे तो पुश अप्स करने से संपूर्ण शरीर की मसल्स को मजबूती मिलती है। लेकिन अगर आपके सिर्फ हाथ कमजोर है, तो भी आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 

  • पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपनी कोहनियों को मोड़कर हाथों को कंधों के साथ में रखें। 
  • अपनी दोनों हथेलियों पर जोड़ डालें। फिर शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। 
  • इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे नीचे से जाएं। 
  • इस दौरान आपको हाथों, चेस्ट और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा। 
  • अपने हाथों की मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए आप रोजाना पुशअप्स कर सकते हैं।

hand muscles bigger exercise

2. स्टैंडिंग ओवरेहड डंबल प्रेस

हाथों की मसल्स का विकास करने के लिए आप स्टैंडिंग ओवरेहड डंबल प्रेस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। हाथों की मसल्स को बढ़ाने के लिए आप इस एक्सरसाइज को रोजाना कर सकते हैं।

  • इसे करने के लिए जमीन पर खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों पैरों के बीच कंधों के बराबर गैप रखें।
  • अब अपने दोनों हाथों पर डंबल उठा लें। 
  • इसके बाद दोनों हाथों को सिर से ऊपर उठा लें।
  • फिर हाथों को कोहनियों से मोड़ें। लेकिन हाथों को पूरा नीचे नहीं लाना है।
  • इस दौरान आपको हाथों को कोहनियों से ऊपर की तरफ ही मोड़ना है। 
  • आप इस एक्सरसाइज को 12-12 के तीन सेट में कर सकते हैं। 

3. बर्पीज

अपने हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप बर्पीज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। रोजाना इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करने से कमजोर हाथों को मजबूत और ताकतवर बनाया जा सकता है। साथ ही हाथों की मांसपेशियां बड़ी भी नजर आने लगती है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पैरों को कंधों की चौड़ाई में अलग-अलग रखकर खड़े हो जाएं। 
  • इसके बाद अपने हाथों को सिर से ऊपर ले जाएं। 
  • फिर पैरों को घुटनों से मोड़ बैठ जाएं। अपने हाथों को पैरों के साथ में रखें।
  • इसके बाद फिर पुशअप की स्थिति में आ जाएं।
  • अब अचानक से जंप करें और पुरानी स्थिति में आ जाएं।
  • आप इस एक्सरसाइज को 10-10 बार 3-4 सेट में कर सकते हैं। 

4. गेंद से रिस्ट एक्सरसाइज

हाथों की मसल्स को बढ़ाने के लिए आप गेंद से रिस्ट एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए आपकों अपने हाथ में एक सॉफ्ट गेंद को पकड़कर जोर से दबाना होता है। इसके बाद कुछ सेकेंड तक रुकना होता है। आप ऐसा 10-15 बार कर सकते हैं। फिर ऐसा दूसरे हाथ के साथ करें। इससे हाथों की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा। साथ ही मसल्स स्ट्रेस भी कम होगा।

इसे भी पढ़ें- कब आती है मांसपेशियों में कमजोरी? जानें कारण, लक्षण और उपाय

How to Make Hand Muscles Bigger in Hindi: हाथों की मसल्स बनाने के लिए आप पुश अप्स, स्टैंडिंग ओवरेहड डंबल प्रेस, बर्पीज और गेंद से रिस्ट एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

Read Next

Yoga Asanas: रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, रहेंगे फिट और हेल्दी

Disclaimer