Charcoal Hair Mask At Home: बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इसके कारण स्कैल्प में गंदगी जमने लगती हैं जो दिन पर दिन बालों को बेजान और रुखा बना देती है। ऐसे में बालों को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है, जिससे बालों के रूखेपन से निजात पाया जा सके। बालों को डिटॉक्स करने के लिए चारकोल बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर सप्ताह में 2 बार चारकोल बालों पर लगाया जाए, तो यह ड्राई और बेजान बालों की समस्या खत्म कर सकता है। ज्यादातर लोग मार्केट से चारकोल हेयर मास्क खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट के हेयर मास्क अधिक मात्रा में केमिकल होता है, जो कई लोगों के लिए परेशानी भी कर सकता है। इस समस्या के लिए घर में तैयार किये गए चारकोल हेयर मास्क फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं होममेड चारकोल हेयर मास्क बनाने के तरीके।
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है चारकोल- Benefits of Charcoal For Hair
चारकोल स्कैल्प से गंदगी और धूल-मिट्टी साफ करने में मदद कर सकता है। यह बालों से टॉक्सिन और एक्सट्रा ऑयल निकालने में मदद कर सकता है। यह स्कैल्प में खुजली, जलन और बालों में ड्राईनेस की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है।
बालों के लिए चारकोल पाउडर कैसे करे इस्तेमाल- How To Use Charcoal Powder For Hair
चारकोल और नारियल तेल हेयर मास्क
सामग्री
चारकोल - 3 चम्मच
नारियल तेल - 2 से 3 चम्मच
बनाने की विधि
चारकोल और नारियल तेल स्कैल्प की गहराई से सफाई करने में मददगार हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए 3 चम्मच चारकोल पाउडर के साथ 2 से 3 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इससे पहले नारियल तेल को गुनगुना जरूर कर लें। पेस्ट तैयार करके इसे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करते हुए बाल धो लें।
इसे भी पढ़े- चारकोल साबुन लगाने से स्किन को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सावधानियां
चारकोल और एलोवेरा हेयर मास्क
सामग्री
चारकोल - 2 चम्मच
एलोवेरा - 3 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
बनाने की विधि
चारकोल और एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 से 3 चम्मच चारकोल लीजिए। अब इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाए। पेस्ट तैयार करने के लिए जरूरत अनुसार पानी मिलाएं। इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट तक स्कैल्प पर लगाएं और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
चारकोल और बेकिंग सोडा हेयर मास्क
सामग्री
चारकोल - 2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
पानी - जरूरत अनुसार
बनाने की विधि
बाउल में 2 चम्मच चारकोल के साथ 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए जरूरत अनुसार पानी मिलाएं और इसे स्कैल्प पर मसाज करें।
चारकोल और अंडा हेयर मास्क
इसे भी पढ़े- चेहरा और दांतों को चमकाने के साथ किडनी रोगों से बचाता है एक्टिवेटेड चारकोल
चारकोल और एग हेयर मास्क
सामग्री
चारकोल - 2 चम्मच
अंडा - 1
दही - 3 से 4 चम्मच
बनाने की विधि
चारकोल और एग हेयर मास्क तैयार करने के लिए बाउल में एक अंडा डालकर फैट लें। अब इसमें 2 चम्मच चारकोल और 3 से 4 चम्मच दही मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 20 से 25 मिनट तक रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोएं और फर्क महसूस करें।
अगर आप चारकोल पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं या आपको बालों से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।