Aloe Vera Face Pack To Remove Dark Spots: चेहरे पर एलोवेरा का प्रयोग बहुत आम है। त्वचा को हेल्दी रखने की बात हो या फिर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने की, हम में से ज्यादातर लोगों के स्किनकेयर रूटीन का यह एक अहम हिस्सा है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एलोवेरा का प्रयोग काफी पोपुलर है। साथ ही लोग इसका प्रयोग भी कई तरह से करते हैं। कोई सीधे तौर पर एलोवेरा जेल का चेहरे पर प्रयोग करता है, तो वहीं कुछ लोग फेस पैक या मास्क के रूप में एलोवेरा चेहरे पर लगाते हैं। इससे त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे और जिद्दी निशान साफ करने में भी एलोवेरा बहुत लाभकारी है? खासकर अगर आप एलोवेरा में कुछ अन्य इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इसका फेस पैक के रूप में प्रयोग करते हैं तो यह त्वचा के दाग-धब्बों के लिए एक रामबाण उपाय है। अब सवाल यह उठता है कि चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक कैसे बना सकते हैं, साथ ही इसके प्रयोग का आसान तरीका क्या है? इस लेख महम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने में एलोवेरा कैसे लाभकारी है- How Aloe Vera Helps To Remove Dark Spots
अध्ययन में पाया गया है कि एलोवेरा में एलोइन और एलोसीन नामक केमिकल होते हैं जो त्वचा की रंगत में सुधार और साफ करने में मदद करते हैं। यह हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकने और त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करते हैं। यह सिर्फ दाग-धब्बे ही नहीं, बल्कि टैनिंग और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं के लिए भी एक रामबाण उपाय है। अगर आप सही तरीके से इसका चेहरे पर प्रयोग करें, तो इससे जल्द आपको चेहरे दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढें: टैनिंग दूर के लिए लगाएं बेसन फेस पैक, जानें कैसे बनाएं और लगाने का तरीका
डार्क स्पॉट्स साफ करने के लिए एलोवेरा फेस पैक कैसे बनाएं- How to make aloe vera face pack to remove dark spots
आपको एक कटोरी में जरूरत के अनुसार एलोवेरा जेल लेना है, फिर इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करना है। एक स्मूद पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। बस आपका फेस पैक तैयार है।
इसे भी पढें: चेहरे पर हल्दी और नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें इसके फायदे और लगाने का तरीका
डार्क स्पॉट्स साफ करने के लिए एलोवेरा फेस पैक कैसे लगाएं- How to apply aloe vera face pack to remove dark spots
चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक का प्रयोग अन्य फेस पैक की तरह कर सकते हैं। सादे पानी से चेहरा धोकर, सुखाकर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें या फिर 20 मिनट बाद धो लें। आप इसे रोजाना भी चेहरे पर लगा सकते हैं। यह एक बेहतरीन फेयरनेस पैक साबित हो सकता है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version