Papaya Seeds Face Pack In Hindi: ज्यादातर लोग पपीता को फल के रूप में खाते हैं। इससे हमें कई फायदे मिलते हैं जैसे पेट साफ रहता है, स्किन खिली-खिली बनती है। लेकिन अक्सर लोग पपीते को फल के रूप में खाने के बाद इसमें माैजूद बीज फेंक देते हैं। जबकि बीज स्किन के लिए बहुत उपयोगी है। आप पपीते के बीज को पीसकर फेस मास्क बना सकते हैं। यह फेस मास्क आपकी फेस के लिए बहुत ही गुणकारी है। नियमित तौर पर पपीते के बीज को पीसकर चेहरे पर लगाने से स्किन की सभी प्रॉब्लम छूमंतर हो जाती है। साथ ही स्किन दमकती हुई नजर आती है। सवाल है कि पपीते के बीज को पीसकर किस तरह से फेस मास्क बनाया जा सकता है। जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें।
कैसे बनाएं पपीते से फेस मास्क
पपीते से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक चम्मच पपीते के बीज लें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें विटामिन सी के दो कैप्सूल मिलाएं। अच्छी तरह से ब्लेंडर कर दें। ध्यान रखें कि आपके सामने एक गाढ़ा मिश्रण तैयार होगा। जरूरत हुई तो इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भी डाल सकते हैं। फेस मास्क तैयार है।
इसे भी पढ़ें : कौन सा फेस मास्क कैसे लगाएं? जानें 4 तरह के फेस मास्क और इन्हें लगाने का तरीका
पपीते का फेस मास्क कैसे लगाएं
वैसे तो आप चाहें तो इस फेस मास्क को ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं। अगर आपको ब्रश की मदद से फेस मास्क लगाना नहीं आता है, तो उंगली की मदद से भी इस फेस मास्क को लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे तीन उंगलियों की टिप से मास्क उठाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर लगा लें। इसके बाद धीरे-धीरे मास्क को पूरे चेहरे पर फैलाएं। ऐसा तब तक करें जब तक कि मास्क पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लग न जाए। फेस मास्क अप्लाई करने के बाद बीसे से तीस मिनट तक लगे रहने दें। जब सूख जाए, ते सादे पानी से धा लें। वैसे आप यह भी ध्यान रखें कि फेस मास्क चेहरे के अलावा अपने गर्दन में भी लगाएं। जब पूरे तरह सूख जाए तो गुनगुने पानी की मदद से फेस धो लें। फेस वॉश करने के बाद हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर नारियल तेल भी अप्लाई करें।
पपीते के बीज से बने फेस मास्क के फायदे
पपीते के बीज में पेपीन नाम का तत्व पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत हेल्पफुल है। इसे रेग्युलर चेहरे पर लगाने से स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं और डेड स्किन रिमूव होते हैं। इसके साथ ही पपीते के बीज में एंटी-एजिंग, एंटी-ऑसीडेंट जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व चेहरे पर झुर्रियां नहीं आने देते और फाइ लाइंस भी नहीं दिखते। साथ ही ये तत्व स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे चेहरे का काेलेजन मेंटेन रहता है। इस तरह आपकी स्किन खूबसूरत नजर आती है और आप जवां दिखती हैं।
image credit : freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version