Doctor Verified

Diet Tips: 40 की उम्र के बाद कमजोर होने लगती है पाचन शक्ति, जानें डाइजेशन को मजबूत बनाने के टिप्स

40 की उम्र के बाद पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से डाइजेशन बढ़ा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Diet Tips: 40 की उम्र के बाद कमजोर होने लगती है पाचन शक्ति, जानें डाइजेशन को मजबूत बनाने के टिप्स


How to Improve Digestion After 40s in Hindi: 40 की उम्र के बाद लोगों तरह-तरह की बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं। इसमें पाचन संबंधी समस्याएं होना भी शामिल है। इस उम्र के बाद अधिकतर लोगों को खराब पाचन से जुड़े लक्षण नजर आने लगते हैं। इसकी वजह से उन्हें गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज का सामना करना पड़ता है। दरअसल, बढ़ती उम्र में पाचन प्रक्रिया की गति धीमी होने लगती है। इसकी वजह से, हमारे द्वारा खाया गया भोजन धीमी गति से आंतों तक पहुंच पाता है। इससे शरीर फूड वेस्ट के पानी को ज्यादा अवशोषित कर लेता है। इससे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं 40 के बाद डाइजेशन को मजबूत बनाने के टिप्स-

40 के बाद डाइजेशन कैसे बढ़ाएं?- How to Improve Digestion After 40s in Hindi

exercise

1. फिजिकली एक्टिव रहें

40 की उम्र के बाद लोगों की फिजिकली एक्टिविटी कम होने लगती है। इसका असर पाचन-तंत्र पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र में भी अपने पाचन को दुरुस्त बनाए रखना चाहते हैं, तो फिजिकली एक्टिव जरूर रहें। फिजिकली एक्टिव रहने से गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतें दूर होती हैं। इसके लिए आप सप्ताह में कम से कम 3 दिन एक्सरसाइज या योगाभ्यास कर सकते हैं। डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए खाना खाने के बाद वॉक भी जरूर करनी चाहिए। इससे खाया गया भोजन आसानी से पच जाता है।

2. फाइबर इनटेक बढ़ाएं

फाइबर, पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आपको 40 की उम्र के बाद पाचन से संबंधित समस्याएं होनी शुरू हो गई हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार जरूर शामिल करें। फाइबर, पानी को अवशोषित करता है। इससे मल त्याग आसान बनता है और कब्ज से बचाव होता है। आपको बता दें कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने रोज की डाइट में 25-30 ग्राम फाइबर जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और फलों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पाचन (डाइजेशन) अच्छा रखना है तो आज से अपना लें ये 5 आदतें, पेट हमेशा रहेगा हेल्दी

3. पानी का सेवन ज्यादा करें

कब्ज, पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है। जिसका सामना हर व्यक्ति को कभी-न-कभी करना पड़ता है। खासकर, 40 से अधिक उम्र के लोगों को अक्सर कब्ज बनी रहती है। अगर आप भी अपच और कब्ज से परेशान हैं, तो पानी का सेवन जरूर करें। दरअसल, पानी की कमी भी कब्ज का एक मुख्य कारण हो सकता है। डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, आप फलों का जूस, नारियल पानी और स्मूदी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।  

4. स्ट्रेस लेने से बचें

स्ट्रेस, पाचन से जुड़ी समस्याओं का एक मुख्य कारण हो सकता है। 40 की उम्र के बाद अक्सर लोग तनाव में रहने लगते हैं। इसकी वजह से उनका पाचन-तंत्र प्रभावित होता है। तनाव, कब्ज, डायरिया, अल्सर, आईबीएस आदि का कारण बन सकता है। ऐसे में डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए आपको स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। स्ट्रेस फ्री रहने से आपके आंतों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। तनाव दूर करने के लिए गहरी नींद लें। साथ ही, प्राणायाम, मेडिटेशन और योग भी करें।

इसे भी पढ़ें- खराब डाइजेशन से होने वाली समस्याओं का काल हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, डाइजेशन को बनाती हैं मजबूत

fiber

5. हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें

फैट दो तरह के होते हैं- हेल्दी फैट्स और अनहेल्दी फैट्स। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिर्फ हेल्दी फैट्स का ही सेवन करना चाहिए। पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फैट्स की जरूरत होती है। दरअसल, फैट्स भोजन के बाद संतुष्ट महसूस करने में मदद करता है। साथ ही, यह विटामिन ए, डी और ई के अवषशोषण के लिए भी जरूर होता है। अगर 40 की उम्र के बाद आपको अपने डाइजेशन को मजबूत बनाना है, तो अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप अलसी के बीज, चिया सीड्स या नट्स आदि शामिल कर सकते हैं।

Read Next

बवासीर का दर्द कैसे कम करें? जानें 5 उपाय, जिनसे मिलेगी जल्द राहत

Disclaimer