सोकर उठने के बाद आंखों में दिख रही है सूजन? इन घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा

How To Get Rid Of Puffy Eyes: सोकर उठने के बाद कई बार आंखों में सूजन दिखाई देती है। इस सूजन को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से कम कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोकर उठने के बाद आंखों में दिख रही है सूजन? इन घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा


आंखे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। आंखों की जरा सी परेशानी पूरे शरीर पर प्रभाव डालती है। कई बार ऐसा देखने में आता है कि सुबह उठने के बाद आंखें सूजी हुई या पफी नजर आती हैं। इससे आपका चेहरा सामान्य से अलग और डल नजर आता है। आंखों में सूजन (पफीनेस) के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- एलर्जी, खुजली, इंफेक्शन, तनाव या कोई बीमारी आदि। अगर आप भी सुबह उठने के बाद आंखों में पफीनेस की परेशानी को झेल रहे हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

टी बैग्स 

टी बैग्स आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। टी बैग्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डार्क सर्कल को दूर करते हैं। टी बैग्स का इस्तेमाल करने के लिए इसे गर्म पानी में 2 मिनट के लिए भिगोएं और फिर 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद ठंडे टी बैग को आंखों पर रखें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और आंखों की पफीनेस भी दूर होगी। 

खीरा

खीरा आंखों की पफीनेस को कम करने के साथ आंखों की थकान को दूर करने में भी मदद करता है। खीरा का इस्तेमाल करने के लिए खीरे को गोल टुकड़े में काट कर आंखों पर रखें। जब खीरा थोड़ा गर्म हो जाए, तो  इसे आंखों से हटा दें। ऐसा रात को नियमित करने से आंखों में पफीनेस की समस्या दूर होती है।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन की परेशानियों को दूर करने के साथ आंखों की सूजन को भी कम करता हैं। आंखों पर गुलाबजल के इस्तेमाल करने के लिए रुई को गुलाब जल में भिगोकर हल्का प्रेस करें। अब इस कॉटन को आंखों पर रखें। जब रुई सूख जाए, तो दूसरी रुई के साथ भी ऐसा करें। ये उपाय पफीनेस को कम करने के साथ डार्क सर्कल्स को भी कम करने में मदद करेगा।

ठंडा चम्मच

जी हां, ठंडा चम्मच सुबह के समय पफी ऑइज की समस्या को ठीक करने में मददगार हो सकता है। आंखों पर ठंडे चम्मच का इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में दो चम्मचों को ठंडा होने के लिए रख दें। इन ठंडे चम्मचों को आंखों के नीचे गोल हिस्‍सों पर रखें। इन चम्मचों को आंखों पर 10 मिनट के लिए रखा रहने दें। इससे आंखों की पफीनेस की समस्या दूर होगी। 

Puffy eyes

बर्फ के टुकड़े

बर्फ के टुकड़े आंखों की सूजन को कम करने के साथ डार्क सर्कल्स की समस्या को भी दूर करते हैं। आंखों पर बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन के कपड़े में बर्फ के दो टुकड़ें लें। अब इन टुकड़ों को आंखों के आसपास धीरे-धीरे घुमाएं और सिंकाई करें। ऐसा करने से आंखों की सूजन कम होगी।

इसे भी पढ़ें- ये 5 फूल आपको देंगे ग्लोइंग स्किन और स्ट्रांग हेयर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

आंखों में पफीनेस की समस्या अगर अक्सर होती है, तो डॉक्टर से अवश्य जांच कराएं क्योंकि कई बार ये किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

घंटों बैठे-बैठे होने लगता है ह‍िप्‍स (कूल्‍हों) में दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version