नींबू के रस से पाएं चेहरे की झाइयों से छुटकारा, जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आप झाइयों की समस्या से परेशान हैं तो चेहरे पर नींबू का रस लगा सकते हैं। चेहरे पर नींबू का रस लगाने से झाइयां दूर होंगी और स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
नींबू के रस से पाएं चेहरे की झाइयों से छुटकारा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Nimbu Se CHehre Ki Jhaiya Kaise Hataye: बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों के चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं। लेकिन, आजकल कम उम्र के लोगों में भी यह समस्या काफी देखी जा रही है। चेहरे पर झाइयां होने के कारण छोटे-छोटे धब्बे हो जाते हैं और  त्वचा का रंग असामान्य हो जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के चेहरे पर झाइयां अधिक देखने को मिलती हैं। चेहरे पर झाइयों के कई कारण हो सकते हैं, जैसे, हार्मोन असंतुलन, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, आदि। कई बार धूप और यूवी किरणों के प्रभाव से भी चेहरे पर झाइयों की समस्या हो सकती है। झाइयां होने का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन इससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा को ब्लीच करने में मदद करता है। चेहरे पर नींबू का रस लगाने से दाग-धब्बों और झाइयों को दूर करने में मदद मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप नींबू से चेहरे की झाइयों को कैसे हटा सकते हैं -

नींबू से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं ( How To Remove Freckles With Lemon Juice In Hindi)

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, जो चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू में फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। चेहरे पर नींबू का रस लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है। झाइयों को दूर करने के लिए नींबू का रस चेहरे पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।

नींबू का रस और शहद (Lemon Juice And Honey)

अगर आप चेहरे पर झाइयों की समस्या से परेशान हैं, तो नींबू के रस और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा और स्किन ग्लोइंग बनेगी। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस और शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करने से झाइयों की समस्या जल्द दूर होगी।

imported/images/2022/October/31_Oct_2022/Lemon-For-Freckles.jpg

इसे भी पढ़ें: पपीते से मिटाएं चेहरे की झाइयां, घर पर बनाकर लगाएं ये 4 फेस पैक

नींबू का रस और हल्दी (Lemon Juice And Turmeric)

झाइयों की समस्या को दूर करने के लिए आप हल्दी और नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। हल्दी और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुहांसों और झाइयों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से आपको जल्द फर्क नजर आएगा।

नींबू का रस और एलोवेरा  (Lemon Juice And Aloe Vera)

नींबू का रस और एलोवेरा झाइयों को दूर करने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और झाइयों की समस्या को भी दूर करता है। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदे गुलाब जल की भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही झाइयों से छुटकारा मिलेगा।  

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए बनाएं ये होममेड क्रीम, मिलेगी स्मूद-सॉफ्ट त्वचा

चेहरे पर नींबू का रस लगाने से कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं में फायदा होता है। अगर आप झाइयों की समस्या से परेशान हैं तो चेहरे पर नींबू का रस लगा सकते हैं। चेहरे पर इन तरीकों से नींबू का रस लगाने से झाइयां दूर होंगी और स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।

Read Next

नहाने के पानी में मिलाएं गुलाब जल, होंगे बड़े फायदे

Disclaimer