गर्म‍ी में रोजमेरी से दूर हो जाएगी पसीने की बदबू, इस तरह करें इस्‍तेमाल

Body Odour in Summer: गर्मी के मौसम में, पसीने की बदबू आने से शर्मिंदगी महसूस होती है, तो रोजमेरी का इस्‍तेमाल करें। जानें इस हर्ब के फायदे।  

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: May 15, 2023 09:00 IST
गर्म‍ी में रोजमेरी से दूर हो जाएगी पसीने की बदबू, इस तरह करें इस्‍तेमाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Body Odour in Summer Home Remedies: गर्मी के मौसम में शरीर से ज्‍यादा पसीना आने के कारण, बदबू की समस्‍या आम हो जाती है। पसीने की बदबू आने से पूरे द‍िन ताजगी का एहसास नहीं हो पाता। ज‍िन लोगों को ज्‍यादा पसीना आता है, उनके शरीर में गंदगी के कारण बैक्‍टीर‍िया इकट्ठा होने लगते हैं। इस कारण शरीर से तेज गंध आती है। पसीने की बदबू दूर करने के ल‍िए लोग ड‍िओडरेंट या परफ्यूम का इस्‍तेमाल करते हैं। लेक‍िन बाजार में म‍िलने वाली खुशबू शरीर के ल‍िए हान‍िकारक हो सकती है। इसमें ऐसे केम‍िकल्‍स मौजूद होते हैं ज‍िसके संपर्क में आते ही त्‍वचा को नुकसान पहुंच सकता है। सुगंध लगाने से कई लोगों को खुजली, रैशेज, जलन, सूजन आद‍ि समस्‍याएं होने लगती हैं। इन समस्‍याओं से बचने के ल‍िए बाजार में ब‍िक रही सुगंध लगाने के बजाय घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। ऐसा ही एक आसान घरेलू उपाय, आपके ल‍िए हमारे पास भी है। पसीने की बदबू दूर करने के ल‍िए रोजमेरी हर्ब का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। रोजमेरी एक सुगंध‍ित जड़ी-बूटी है। रूम फ्रेशनर, डिफ्यूजर और सुगंधित अगरबत्तियों को बनाने के ल‍िए रोजमेरी का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। त्‍वचा के ल‍िए यह एक फायदेमंद हर्ब है क्‍योंक‍ि इसमें एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। त्‍वचा को संक्रमण से बचाए रखने के ल‍िए, रोजमेरी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आगे आपको बताएंगे इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका।

रोजमेरी से शरीर की बदबू कैसे दूर करें?- How To Use Rosemary For Body Odour 

rosemary benefits

  • परफ्यूम की जगह रोजमेरी एसेंश‍ियल ऑयल को अपने शरीर के अलग-अलग प्‍वॉइंट्स पर लगाएं।
  • रोजमेरी की खुशबू से ताजगी का एहसास होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।
  • रोजमेरी हर्ब को पानी के साथ गरम करें। इससे रोजमेरी का अर्क, पानी में म‍िल जाएगा। इस पानी से स्नान लें, तो शरीर की बदबू दूर हो जाएगी।
  • रोजमेरी हर्ब को पीसकर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को अंडरआर्म्स, थाइज के पीछे या क‍िसी भी ऐसी जगह पर लगाएं जहां ज्‍यादा पसीना आता है। फ‍िर 15 म‍िनट बाद, त्‍वचा को साफ पानी से धो लें। शरीर की बदबू दूर हो जाएगी।
  • रोजमेरी हर्ब को पानी के साथ उबालें। ठंडा होने पर पानी को बोतल में भर लें। अब इसे फ्र‍िज में ठंडा होने के ल‍िए रख दें। गर्मी के मौसम में टोनर की तरह इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।   

इसे भी पढ़ें- बच्चों के पसीने से बदबू आना हो सकता है कई समस्याओं का संकेत, जानें इसके कारण और उपाय

त्‍वचा के ल‍िए रोजमेरी के फायदे- Rosemary Herb Benefits For Skin

रोजमेरी एक तरह की जड़ी-बूटी है। इसे एक सुगंध‍ित हर्ब माना जाता है। रोजमेरी का इस्‍तेमाल, घरेलू उपाय और आयुर्वेद‍िक इलाज के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसे त्‍वचा पर अप्‍लाई करने से कई फायदे म‍िलते हैं जैसे-

  • रोजमेरी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रोजमेरी के इस्‍तेमाल से त्‍वचा का दर्द और सूजन दूर होती है। 
  • रोजमेरी की सुगंध लेने से स‍िर दर्द की समस्या से आराम म‍िलता है।
  • रोजमेरी की सुगंध लेने से मूड में बदलाव आता है और तनाव कम करने में मदद म‍िलती है।  
  • रोजमेरी में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। इसके इस्‍तेमाल से त्‍वचा में कोलाजन बढ़ता है। 

ऊपर बताए आसान तरीकों की मदद से, रोजमेरी हर्ब को पसीने की बदबू दूर करने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। उम्‍मीद करते हैं, आपको यह लेख पसंद आया होगा। लेख को शेयर करना न भूलें।   

Disclaimer