हाथ-पैरों में बन जाएं खूनी छाले तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिल सकता है आराम

हाथ-पैरों पर खूनी छाले की परेशानी होने पर घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से काफी राहत पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथ-पैरों में बन जाएं खूनी छाले तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिल सकता है आराम


हाथ-पैरों पर खूनी छाले कई बार घर्षण, गर्मी या स्किन पर दबाव की वजह से पड़ने लगता है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। कभी-कभी छाले ऊपर की ओर ऊभरे हुए से नजर आते हैं। इस छोले को कई लोग फोड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर रहता है। अगर आप भी ऐसा करने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। इस स्थिति में कुछ घरेलू नुस्खों को छालों को दबाने की कोशिश करें या फिर डॉक्टर के निर्देशानुसार छालों की परेशानी दूर करने की कोशिश करें। आज इस लेख में हम कुछ घरेलू नुस्खों (blood blister on finger remedy) के बारे में बताएंगे, जिससे छाले की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही इससे संक्रमण फैलने का भी डर काफी कम रहता है। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों (how to get rid blood blister) के बारे में- 

1. पेट्रोलियम जेली है लाभकारी

खूनी छाले की परेशानी को दूर (blood blister under skin) करने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह प्रभावित क्षेत्रों पर एक लेयर बना देता है, जो छाव को भरने में आपकी मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद हीलिंग गुण घाव को फटने या फिर छिलने से बचाता है। 

इसे भी पढ़ें - त्वचा पर छाले या फोड़े (स्किन अल्सर) क्यों होते हैं? जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार

2. लेमन बाम से खूनी छाले की परेशानी हो सकती है दूर

खूनी छाले की परेशानी को कम करने के लिए लेमन बाम भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण खूनी छाले की समस्या को दूर करने में असरदार है।

3. एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

खूनी छाले की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दअरसल, एलोवेरा की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन की समस्या को दूर करने में प्रभावी है। साथ ही यह कोलेजन के उत्पादन में वृद्धि करता है। अगर आपके हाथ-पैरों पर खूनी छाले हो गए हैं, तो एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर इसे अपने प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

4. नारियल का तेल है फायदेमंद

खूनी छाले की समस्या को कम करने के लिए नारियल तेल फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल में स्किन की परेशानियों को दूर करने का गुण होता है। इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो एक तरह का फैटी एसिड है। यह स्किन को हाइड्रेट कर सकता है और सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में नारियल तेल की मदद से टिश्यूज को रिपेयर किया जा सकता है। साथ ही इससे घाव को भरने में मदद मिलती है। 

खूनी छाले की परेशानी होने पर कॉटन बॉल की मदद से नारियल तेल को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपकी परेशानी काफी कम हो सकती है। 

5. केलैन्डयुला है लाभकारी

कैलेंडुला गेंदे के पौधों से तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हैं। स्किन के लिए गेंदे का फूल बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन के बाहरी आवरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही इससे स्किन पर होने वाली सूजन को कम किया  जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - जीभ पर छाले क्यों पड़ते हैं? जानें इन छालों का कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

खूनी छाले और फफोले की परेशानी को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रभावी तरीके से आपकी परेशानी को कम कर सकता है।

खूनी छाले की परेशानी को कम करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना ही आपके लिए सबसे उचित विकल्प हो सकता है।

Read Next

महिलाएं कमर दर्द से हैं परेशान तो, इस्तेमाल करें ये हर्बल बाम और तेल

Disclaimer