होंठों के आसपास काले धब्बे को करना है दूर? अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

Black Spot on Lips:  होंठो के आसपास काले धब्बे की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं।  आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
होंठों के आसपास काले धब्बे को करना है दूर? अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय


Black Spot on Lips: हम में से कई लोग चेहरे पर काले धब्बे हो जाए तो परेशान हो जाते हैं। इसे मिटाने के लिए तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन लिप्स के आसपास के काले धब्बे पर ध्यान नहीं देते हैं। अक्सर यह परेशानी सर्दियों के सीजन में काफी ज्यादा होने लगती है। सर्दियों में जब लिप्स की स्किन ड्राई हो जाती है, तो लिप्स के आसपास काले धब्बे होने लगते हैं। इस परेशानी को कम करने के लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। हमारे पास कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं, जिसकी मदद से लिप्स के आसपास कालेपन को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं लिप्स के आसपास के कालेपन को कैसे दूर कर सकते हैं? 

होंठ के आसपास के काले धब्बे दूर करने के उपाय क्या हैं?

होंठ के आसपास काले धब्बे की परेशानी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

हल्दी और मलाई

होंठ के आसपास काले धब्बे को दूर करने के लिए आप हल्दी और मलाई का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के कालेपन को दूर करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा मलाई अपके लिप्स को मॉइस्चराइज कर सकता है। इसके लिए हल्दी और मलाई को मिक्स करके इसे लिप्स के आसपास लगाएं। इससे लिप्स के काले धब्बे दूर हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - किनारों से क्यों फटते हैं होंठ? जानें कारण और बचाव के तरीके

नींबू का रस 

लिप्स के आसपास काले धब्बे की परेशानी को दूर करने केे लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करें। नींबू के रस का इस्तेमाल करने से आपकी परेशानी कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए नींबू के रस की कुछ बूंदे लें। अब इसे अपने लिप्स के आसपास लगाएं। इससे लिप्स की खूबसूरती बढ़ेगी। 

नारियल तेल

लिप्स के आसपास काले धब्बे की परेशानी को कम करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड आपके लिप्स की स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार है। इसकी मदद से आप लिप्स के काले धब्बे को कम कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए रात में सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदों को अपने लिप्स पर लगाएं। सुबह लिप्स को गर्म पानी से धो लें। इससे लिप्स के काले धब्बे दूर हो जाएंगे।

केसर का करें प्रयोग

लिप्स का कालापन दूर करने के लिए केसर का प्रयोग करें। केसर का प्रयोग करने से आपके लिप्स की खूबसूरती बढ़ेगी। इसके लिए केसर को कच्चे दूध में डालकर इसे अच्छी तरह से मसल लें। इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स का कालापन दूर होगी। 

ऑलिव ऑयल लगाएं

लिप्स का कालापन दूर करने के लिए  आप ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे लिप्स के कालेपन से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए ऑलिव ऑयल में थोड़ा सा पेट्रोलियम जेली मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगाएं। इससे आपका लिप्स सॉफ्ट होगा। 

होंठो के आसपास का कालापन दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

 

Read Next

सौंफ और इलायची का पानी पीने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version