
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हम में से कई लोग काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। इसके लिए सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी जाती है। इसके साथ ही वजन कम करने के लिए आपको कई ऐसी चीजें खाने के लिए कहा जाता है, जो सेहत के लिए कई मायनों में हेल्दी होता है। इन्हीं में से कीवी भी एक है। कीवी एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकता है। इसलिए कीवी स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है। अगर आप कीवी का सेवन एक ही तरह से कर-कर के थक गए हैं, तो आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कीवी का कई अन्य तरीकों से खाने का तरीका-
वजन कम करने के लिए कीवी का कैसे करें सेवन?
वजन कम करने के लिए कीवी का कई तरीकों से सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
1. कीवी स्मूदी
वजन को घटाने के लिए कीवी का स्मूदी बनाया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 से 2 ताजे कीवी को छील लें। अब इसमें दही, बादाम और शहद की कुछ बूंदें डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंडर में पीसकर स्मूदी तैयार कर लें। इस स्मूदी का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इससे शरीर के बढ़ते वजन से छुटकारा मिल सकता है।
2. सलाद प्लेटर
कीवी का सेवन आप सलाद प्लेटर के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सभी सलाद के आइटम के साथ कीवी को भी शामिल करें। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो वजन को घटाने में असरदार है।
इसे भी पढ़ें - क्या कीवी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? जानें इसे खाने से जुड़ी सावधानियां
3. कीवी ड्रिंक
कीवी को छीलकर अच्छे से काट लें। इसके बाद 1 मध्यम आकार का खीरा भी काट लें। दोनों सामाग्री को ग्राइंडर में डालें। इसके बाद तैयार पेस्ट में थोड़ा सा पानी डालकर एक गिलास में रखें। ऊपर से इसमें धनियां पाउडर डाल लें। इस ड्रिंक को आप सुबह-शाम पिएं। इससे शरीर के बढ़ते वजन को छुटकारा मिलेगा।
4. कीवी पालक जूस
कीवी और पालक का मिश्रण शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है। साथ ही यह शरीर को कई पोषक तत्व भी प्रदान कर सकता है। इस जूस को तैयार करने के लिए 2 कीवी लें। अब इसे अच्छे से छीलकर काट लें। इसके बाद इसमें 100 ग्राम करीब पालक के पत्ते डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इसमें थोड़ा पानी मिक्स करें। इसके बाद एक गिलास में डालें। आप चाहें, तो ऊपर से थोड़ा शहद और फ्लैक्स सीड्स एड कर सकते हैं। इसके बाद इसे पिएं। इससे शरीर का वजन तेजी से घटेगा।
कीवी विटामिन सी से भरपूर आहार है, जिसके सेवन से शरीर के बढ़ते वजन से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो एक्सपर्ट की सलाह से ही कीवी को डाइट में शामिल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version