क्या कीवी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? जानें इसे खाने से जुड़ी सावधानियां

अगर आपके आंखों की रोशनी कम हो रही है, तो आप प्रतिदिन कीवी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी काफी ठीक हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कीवी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? जानें इसे खाने से जुड़ी सावधानियां

कीवी पोषक तत्वों से एक भरपूर फल है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन आप नाश्ते या फ्रूट सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। प्रतिदिन कीवी के सेवन से आंखों की परेशानी नहीं होती है। यह आपको मोतियाबिंद और आंखों की कई समस्याओं से बचा सकता है। इसमें पाए जाने विटामिन और खनिज तत्वों की मदद से तंत्रिका तंत्र और रक्त संचार में भी मदद मिलती है, जिससे आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इसके अलावा यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। कीवी में विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आइए आंखों के लिए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

आंखों के लिए कीवी के फायदे

1. ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी घटने लगती है। ऐसे में आंखों से संबंधित कई रोग और बीमारियां आपको घेर सकती है। लेकिन कीवी के सेवन से आपको ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भरपूर होता है। दरअसल आपके रेटिना का केंद्र, आपका मैक्युला, ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और ज़ेक्सैन्थिन से बना होता है। विटामिन ए के निर्माण के लिए शरीर इन फाइटोकेमिकल्स का उपयोग करता है, जो आंखों की अच्छी रोशनी के लिए काफी उपयोगी होता है। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपके मैक्युला के पुनर्निर्माण और इस बीमारी को रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही आंखों को स्वस्थ भी रखता है ताकि किसी तरह की समस्या न हो। कीवी का सेवन आप स्मूदी और जूस के रूप में भी कर सकते हैं। 

kiwi-for-eyesight

Image Credit- Freepik

2. कॉपर

तंत्रिका तंत्र को उचित ढंग से कार्य करने के लिए भरपूर मात्रा में कॉपर की जरूरत होती है। शरीर में इसी आपूर्ति के लिए हमें कॉपरयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे आंखों से जुड़ी नसों में आराम मिलता है। साथ ही मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। कीवी में अन्य फलों की तुलना में कॉपर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपके आंख और तंत्रिका तंत्र के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इससे रेटिना के कार्यों में सुधार होता है। यह मस्तिष्क से आँखों के लिए पहुंचने वाले संदेशों को भी स्पष्ट करता है। इसे आप सुबह नाश्ते में सलाद के रूप में खा सकते हैं। 

3. विटामिन सी 

एंटीऑक्सीडेंट आंखों की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं और नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देते हैं। यह वयस्कों में मोतियाबिंद की समस्याओं को रोकने में मदद करता है। साथ ही बच्चों में भी आंखों के विकास में सहायक होता है। विटामिन सी की मदद से आंखों की जलन, सूजन और लालिमा दूर हो सकती है। साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी उपयोगी होता है। इससे आपकी स्किन चमकदार और  आकर्षक नजर आती है। 

इसे भी पढें- कीवी जूस पीने से होने वाले फायदे और नुकसान

4. विटामिन के अवशोषण में सहायक

ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन वसा में घुलनशील कैरोटीनॉयड हैं। कीवी के बीज में तेल की कुछ मात्रा पाई जाती है, जो काफी कम होती है। साथ ही कीवी आपके शरीर में मौजदू कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है। इससे आपके शरीर में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। कई बार हाई बल्ड प्रेशर और हृदय रोग के कारण आपकी आंखों पर भी असर पड़ सकता है। इसके बचाव के लिए आपको प्रतिदिन कीवी का सेवन करना चाहिए। इससे आंखों में लगा चश्मा भी उतर सकता है। 

kiwi-for-eyesight

Image Credit- Freepik

5. पाचन में सहायक 

कई बार खाना ठीक से न पचने के कारण शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिससे आँखों का विकास अवरूद्ध होता है और आंखों में धीरे-धीरे परेशानी आने लगती है। इससे बचाव के लिए भोजन का पाचन सही ढंग से होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको रोजाना सुबह कीवी जूस का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो भोजन के पाचन में अहम भूमिका निभाता है। इससे आंखे भी ठीक रहती है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

रोज अंजीर खाना है इन 5 कारणों से फायदेमंद, पुरुषों को मिलते हैं कई खास लाभ

Disclaimer