स्वस्थ रहने के लिए तुलसी को इन 5 तरीकों से करें डाइट में शामिल, मिलेगा पूरा फायदा

How To Consume Tulsi: इम्यूनिटी बनाए रखने के लेकर बेहतर पाचन तक तुलसी को फायदेमंद माना जाता है। आइये जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ रहने के लिए तुलसी को इन 5 तरीकों से करें डाइट में शामिल, मिलेगा पूरा फायदा


How To Consume Tulsi Leaves: भारत में अधिकांश घरों में आज भी तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे को आयुर्वेद में औषधि भी माना जाता है। इसमें मौजूद आवश्यक गुण शरीर को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, तुलसी में  एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं। तुलसी की पत्तियों में कफ वात दोष कम करने, खून को साफ करने, पाचन शक्ति और भूख बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर नियमित रूप से तुलसी का सेवन किया जाए, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइये जानते हैं इसे इस्तेमाल करने के तरीके। 

tulsi leaves

बेहतर सेहत के लिए इन 5 तरीको से करें तुलसी का सेवन- What Is The Best Way To Eat Tulsi 

1.तुलसी की पत्तियों को चबाएं- Eat Tulsi Leave

तुलसी की पत्तियों को चबाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। तुलसी की पत्तियों का सेवन करने के लिए कुछ पत्तियां तोड़कर पानी में भिगोकर रख दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से इसका सेवन करें। 

2. तुलसी की चाय- Tulsi Tea 

शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए तुलसी की चाय फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप टी लवर्स हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑपशन हो सकती है। तुलसी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी उबालें और इसमें 7 से 8 तुलसी से पत्ते डालें। आप चाहे को इसमें थोड़ा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं। चाय को गरमा गर्म सर्व करें और इसका आनंद लें। 

इसे भी पढ़े- रोज खाली पेट चबाएं तुलसी की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

3. तुलसी का पानी- Tulsi Water

तुलसी के पानी का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसका सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है, साथ ही यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में भी मददगार है। इसके सेवन के लिए 1 गिलास पानी में 8 से 10 तुलसी की पत्तियां उबालें। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करें। 

4. तुलसी का चूर्ण- Tulsi Powder

अगर आपको अपच या मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है, तो तुलसी का चूर्ण आपके लिए बेहतर समाधान हो सकता है। तुलसी का चूर्ण तैयार करने के लिए तुलसी के बीजों  को कूटकर पीस लें। अब इसमें काला नमक, दालचीनी पाउडर, सौंफ पाउडर मिलाएं। आप इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसे खाने के बाद भी सेवन किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़े- तुलसी के बीज का नियमित सेवन दूर कर सकता है आपकी कई समस्याएं, जानें इसके फायदे

 5. सलाद या सब्जी में मिलाएं- Tulsi In Salad

आप तुलसी के पत्तों को सलाद या सब्जी में डालकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सलाद में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर ले सकते हैं, इससे सलाद में स्वाद और फ्रेशनेस बनी रहेगी। 

अगर आपकी आप किसी समस्या के लिए दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

 

Read Next

तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये फूड्स, डायबिटीज में भूलकर भी न करें सेवन

Disclaimer