गर्मी में इस तरह से खाया जा सकता है खजूर, मिलेंगे ये 6 फायदे

Dates in Summer: खजूर की तासीर गर्म होती है, ऐसे में कई लोगों में मन में सवाल आता है कि गर्मियों में खजूर कैसे खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में इस तरह से खाया जा सकता है खजूर, मिलेंगे ये 6 फायदे


How to Eat Dates in Summer in Hindi: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है, जिनकी तासीर ठंडी होती है या फिर जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। वहीं ऐसे खाद्य पदार्थों को कम खाने की सलाह दी जाती है, जो तासीर में गर्म होते हैं। इसमें खजूर भी शामिल है। खजूर की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अकसर सर्दियों में किया जाता है। लेकिन अगर आप गर्मियों में भी खजूर खाना चाहते हैं, तो इसे खाने का तरीका बदल सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गर्मी में खजूर कम मात्रा में ही खाना चाहिए। 

चलिए जानते हैं गर्मी में खजूर कैसे खाना चाहिए, साथ ही खजूर खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

dates benefits in summer

गर्मी में खजूर खाने के फायदे (Benefits of Eating Dates in Summer)

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा खजूर में आयरन भी होता है। खजूर कैलोरी और कार्ब्स का भी अच्छा सोर्स है। खजूर का सेवन किसी भी मौसम में करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन गर्मियों में एक दिन में 2-3 खजूर से अधिक नहीं खाना चाहिए।

  • 1. खजूर का सेवन करने से गर्मी में होने वाले कब्ज से बचा जा सकता है। खजूर में फाइबर अधिक होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है।
  • 2. खजूर कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है। हड्डियों, जोड़ों में दर्द होने पर खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 
  • 3. खजूर को महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। क्योंकि इसमें आयरन अधिक होता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। 
  • 4. खजूर में कार्ब्स भी अधिक होते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। सुबह खजूर खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।
  • 5. खजूर हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दिल की सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए खजूर खाया जा सकता है।
  • 6. डायरिया की समस्या में भी खजूर खाना लाभकारी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में कैसे खाएं बादाम, अंजीर, अखरोट जैसे गर्म तासीर वाले ये 5 ड्राई फ्रूट्स? जानें सही तरीका


how to eat dates in summer

गर्मियों में खजूर कैसे खाएं? (How to Eat Dates in Summers)

खजूर पेट में गर्मी पैदा कर सकता है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पहले ठंडा करना जरूरी होता है। इससे शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहेगा। शरीर को खजूर में मौजूद पोषक तत्व भी आसानी से मिलेंगे। 

  • गर्मी में खजूर को मौसमी के जूस के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन होता है। विटामिन सी और आयरन का मिश्रण शरीर अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। ये दोनों पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही खजूर की तासीर भी सामान्य हो जाती है।  
  • इसके अलावा आप खजूर को भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखें। फिर इसका सेवन करें। खजूर को भिगोने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। शरीर में गर्मी भी नहीं बढ़ती है। 
  • खजूर को आप दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर को भिगो दें। फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे इसमें शीतल गुण आएंगे।  यानी गर्मियों में खजूर खाया जा सकता है, लेकिन तासीर को सामान्य करके। 

इसे भी पढ़ें - इन 8 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक

अगर आप सीधे तौर पर खजूर खाते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। इससे पेट दर्द, मुहांसे, फोड़े-फुंसियों की समस्या भी हो सकती है।

Read Next

ऐसा होना चाहिए आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट, डायटीश‍ियन से जानें नाश्‍ते को सेहतमंद बनाने के ट‍िप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version