How to Consume Chuna for Health benefits: हम सभी स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग चीजों का सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें फलों, दाल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती हैं लेकिन हम उन पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते हैं। इसी में से एक है चूना (Chuna)। वैसे तो अधिकतर लोग चूने का सेवन पान या तंबाकू के साथ मिलाकर करते हैं। लेकिन इस तरह से चूना खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी चीजों के साथ मिलाकर चूना खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चूना खाने के तरीके (Chuna Khane ke Tarike)-
चूने में भले ही कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। लेकिन फिर भी इसे बहुत अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। आप प्रतिदिन 100 से 200 एमजी चूने का सेवन कर सकते हैं। अधिक चूना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आप चूने को डायरेक्ट रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा चूने को गर्म पानी, खाना, दालचीनी, केला और शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं।
1. चूना और शहद के फायदे
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो आप चूना और शहद को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें, इसमें चुटकीभर चूना मिलाएं और खा लें। इससे आपको चूने में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिल पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- चूना और दालचीनी से मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल
2. केला और चूना खाने के फायदे
आप चाहें तो केले के साथ मिलाकर भी चूना खा सकते हैं। इसके लिए आप एक केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें थोड़ा सा चून मिलाएं और खा लें। इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। क्योंकि केले में भी कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं। केला और चूने का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
3. दही और चूना खाने के फायदे
दही और चूना दोनों में ही कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है या फिर जोड़ों में दर्द है, तो आप दही में चूना मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें और इसमें चूना मिला लें। अब इसे खा लें इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- तिल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चूना
4. गर्म पानी और चूना
आप चूने को डायरेक्ट रूप में खा सकते हैं। या फिर गर्म पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 100 एमजी तक चूना मिलाएं। फिर इस पानी को पी लें। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होगी और हड्डियां मजबूत बनेंगी।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version