कच्चा आंवला बालों में कैसे लगाएं? जानें 3 आसान तरीके

How To Use Raw Amla On Hair: कच्चा आंवला बालों में लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, जानें इसके प्रयोग के 3 आसान तरीके।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 23, 2023 08:52 IST
कच्चा आंवला बालों में कैसे लगाएं? जानें 3 आसान तरीके

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Use Raw Amla On Hair: बालों के लिए आंवला बहुत लाभकारी होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन बालों में इसका  प्रयोग कैसे करें, इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। बहुत से लोग आंवला पाउडर या जूस को अपने हेयर केयर रूटीन में कई तरह से शामिल करते हैं वहीं, कुछ लोग सीधे तौर पर बालों में कच्चा आंवला भी लगाते  हैं। बालों में कच्चे  आंवले का प्रयोग  स्वस्थ बाल पाने का एक बहुत प्राचीन और प्रभावी तरीका है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। वहीं, इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। जो न सिर्फ डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं, बल्कि बालों को मजबूत और घना भी बनाते हैं। कच्चे आंवले को  बालों में लगाने से  स्मूथ और शाइनी बाल पाने में भी मदद मिल सकती है।, यह ड्राई और फ्रिजी हेयर के लिए भी एक रामबाण उपाय है। लेकिन सवाल यह उठता है कि बालों में कच्चे आंवले  का प्रयोग कैसे करें? अगर आप भी बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको कच्चा आंवला लगाने के 3 तरीके बता रहे हैं।

How To Use Raw Amla On Hair In Hindi

बालों में कच्चा आंवला लगाने का तरीका- Ways To Use Raw Amla On Hair In Hindi

1. आंवला पेस्ट लगाएं

आंवला का पेस्ट बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आंवले  लेने हैं।, फिर आप आपको इन्हें मैश करना है। अगर आंवले  बहुत सख्त हैं, तो आप उन्हें पानी में उबालकर और मिक्सी में डालकर इनका पेस्ट बना सकते हैं। इस पेस्ट को आप सीधे तौर पर अपने स्कैल्प और बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप किसी हेयर ऑयल में आंवला पेस्ट को पकाकर भी बालों में लगा सकते हैं। 3-4 घंटे बालों में लगाने के बाद सिर धो लें।

इसे भी पढें: दाग-धब्बे साफ करने के लिए लगाएं कच्चे दूध और शहद से बना फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

2. आंवला, करी पत्ता और नारियल तेल

इसके लिए आपको आंवला का पेस्ट बना लेना है। फिर एक पैन में आधा कप तेल डालना हैं। उसमें सबसे पहले करी पत्ता डाल दें और पकाएं। उसके बाद इसमें आंवला पेस्ट डालकर कुछ मिनट पकाएं। इस हेयर पैक को अपने  बालों में लगाएं और 3 घंटे लगे रहने  के बाद धो लें।

3. आंवला शैंपू बनाएं

इसके लिए आपको 2 कच्चे आंवले, रीठा और शिकाकाई लेना है। इन्हें  पानी में उबाल लें। फिर मिक्सर में पीस लें। एक छलनी की मदद से इस पेस्ट को छान लें। इसे सीधे तौर पर बालों में लगाएं और हेयर पैक की तरह इस्तेमाल करें। या फिर सिर धोने से 20 मिनट पहले लगाएं। यह स्कैल्प की डीप  क्लींजिंग में मदद करेगा और बालों को मजबूत बनाएगा।

इसे भी पढें: चेहरे पर हल्दी, शहद और नींबू लगाने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका

बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप इस तरह आसानी से कच्चे आंवला का प्रयोग कर सकते हैं। नियमित इसका प्रयोग करने से आपको नैचुरली मजबूत और घने बाल मिलेंगे। साथ ही, इनमें चमक भी आएगी।

All Image Source: Freepik

Disclaimer