How To Use Amla Powder for face: पुराने समय में लोग त्वचा की समस्याओं पर केवल प्राकृतिक चीजें लगाते थे। लेकिन समय बदलने के साथ लोग दवाओं और बाजार की क्रीम पर ज्यादा भरोसा करने लगे। आयुर्वेद से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट तक सभी त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे फायदेमंद मानते हैं। इनका फायदा होता है कि प्राकृतिक होने के कारण ये साइड इफेक्ट्स नहीं करते हैं। इसी तरह त्वचा की समस्याओं के लिए आंवला पाउडर फायदेमंद माना गया है। इसे आप फेस मास्क बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला पाउडर में विटामिन C के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। ये स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करता है। इस लेख में जानें त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए आंवले का फेस मास्क कैसे बनाएं।
त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए आंवल पाउडर के फेस मास्क- Amla Powder Face Masks For Different Skin Problems
आंवला पाउडर और दही- Amla and Curd
अगर आपकी स्किन ड्राई और डल रहती है, तो आप यह फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते है। आपको 2 चम्मच दही में 1 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाना है। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। दही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। आंवला पाउडर त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में फ्रेशनेस बनी रहती है।
आंवला पाउडर और पपीता- Amla and Papaya
डार्क स्पॉट्स और बेजान त्वचा के लिए आप यह फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। बाउल में 1 चम्मच आंवले का पाउडर लीजिए। मिक्स करने के लिए इसमें 2 चम्मच पपीते का रस मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें। पपीते में विटामिन ए और ई पाया जाता है। यह चेहरे के निशान कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। आंवला पाउडर त्वचा को निखारने में भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें आंवला पाउडर, मिलेंगे ये फायदे
आंवला पाउडर और एलोवेरा- Amla and Aloevera
एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच हल्दी डालकर पेस्ट तैयार करें। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये स्किन इंफेक्शन और स्किन एलर्जी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हल्दी एंटी-सेप्टिक होती है, जो एक्ने कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
आंवला पाउडर और एवोकाडो- Amla and Avocado
एवोकाडो और आंवले का फेस मास्क पिगमेंटेशन कम कर सकता है। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच एवोकाडो का पल्प लीजिए। इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर डालें। पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक लगाकर रखें। एवोकाडो और आंवला दोनों की त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। यह स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Amla Powder: गर्मियों में आंवला पाउडर का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके
आंवला पाउडर और शहद- Amla and Honey
पिगमेंटेशन कम करने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्किन से पुराने निशान हटाने और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। दो चम्मच शहद में 1 चम्मच आंवला पाउडर और गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
अगर आपको स्किन एलर्जी या इन्फेक्शन की दवा चल रही है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे इस्तेमाल करें।