Dilip Kumar Birthday Special: जानें कैसे अलग थी दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी

क्या आप नहीं जानते हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी के बारे में, तो यहां जानें कैसे हुई थी दोनों की शादी 
  • SHARE
  • FOLLOW
Dilip Kumar Birthday Special: जानें कैसे अलग थी दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी


अभिनेता दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है, ये तो ज्यादातर लोग जानते होंगे। दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर में करीब 54 फिल्में की हैं। उन्ही फिल्मों की वजह से आज लोग उन्हें जानते हैं। अब उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी शायरा बानो की बात न हो, ऐसा कैसे मुमकिन है। आईए आपको दिलीप कुमार के जन्मदिन के अवसर पर बताते हैं की उनकी और सायरा बानो की लव स्टोरी क्या है और कहां से शुरू हुई। 

11 दिसंबर को दिलीप कुमार का जन्मदिन है, इस मौके पर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई देते हैं साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। जिन लोगों को उनकी लव स्टोरी के बारे में जानकारी नहीं है वो उनकी लव स्टोरी सुनना चाहते हैं। सायरा बानो को अपने से 22 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया था। साल 1996 में सायरा बानो ने ये 1966 का साल था। उस समय सायरा बानो की उम्र 22 साल थी जबकि दिलीप कुमार की उम्र 44 थी। दोनों को ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। 

dilip kumar

दोनों के बीच जब प्यार का जादू चल गया तब उन्होंने इससे एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली। दोनों ने साल 1996 को शादी कर अपने प्यार को और मजबूत करने का फैसला लिया। 

दिलीप कुमार और सायरा बानों कभी मां-बाप नहीं बन पाए। इस बात का जिक्र दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में किया है। उसमें बताया गया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन पैदा होने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। सायरा कभी मां नहीं बन सकी। लेकिन फिर भी दोनों हमेशा एक साथ खड़े रहे।

इसे भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर से सीखें लंबे रिलेशन को कैसे बनाते हैं मजबूत, कभी नहीं होगें झगड़े

साल 1980 में दिलीप कुमार एक लड़की के प्यार में थे, दिलीप कुमार पाकिस्तानी लड़की के साथ प्यार में थे जिसका नाम एस्मा था। दिलीप कुमार और एस्मा का प्यार का जादू सिर्फ दो साल ही चल पाया। जब दिलीप कुमार को सायरा बानो के प्यार के बारे में पता चला और जब उन्हें महसूस हुआ कि सायरा बानो उनसे कई गुणा ज्यादा प्यार करती है तो उन्होंने एस्मा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया। 

dilip kumar

एस्मा के साथ रिश्ता खत्म करने के साथ ही उन्होंने सायरा के साथ प्यार की गाड़ी चलानी शुरू कर दी थी। लोगों को भी इनके प्यार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: ये 6 संकेत बताते हैं कि अब आप प्यार करने के लिए तैयार हैं, जानें क्या हैं ये

फिलहाल, दिलीप कुमार की तबीयत नाजुक रहती है। उनकी पत्नी सायरा बानो उनकी सेहत का काफी ख्याल रखती है। सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में भी कहा था की वो अब भी अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। 

हम उनके 97 जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हैं साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।

Read more articles on Marrige in Hindi

 

Read Next

अपने लिए सही जीवनसाथी की तलाश कर रहें हैं, तो जरूर परखें ये 4 बातें

Disclaimer