दीपिका-रणवीर से सीखें लंबे रिलेशन को कैसे बनाते हैं मजबूत, कभी नहीं होगें झगड़े

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी में से एक हैं। उनके मजबूत संबंध आपके लिए प्रेरणास्‍त्रोत हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दीपिका-रणवीर से सीखें लंबे रिलेशन को कैसे बनाते हैं मजबूत, कभी नहीं होगें झगड़े


बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी दीपिका-रणवीर 2 साल पहले 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधकर एक-दूसरे के हो गए थे। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी पसंद किए जाते हैं, इन्‍होंने इटली में शादी की थी। ये जोड़ी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा में रहती है। आपको जानकर हैरानी भी होगी कि दीपिका और रणवीर पिछले शादी से पहले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। ये दोनों फिल्म रामलीला की शूटिंग के दौरान मिले थे। जिसके बाद इन दोनों में इतनी नजदीकियां बढ़ी कि शादी के बंधन में बंध गए।

इनके रिलेशन की सबसे अच्छी बात यह है कि 6 साल साथ में बिताने के बाद भी इस कपल का एक दूसरे के प्रति आकर्षण, प्यार और विश्वास बंधा हुआ है। अगर आप भी अपने रिलेशन को ऐसा ही बनाना चहते हैं तो यहां हम आपको इनके रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ बाते बता रहे हैं जो आपके काम आएंगी।

मजबूत रिलेशनशिप की टिप्स

  • दीपिका और रणवीर के रिलेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह एक दूसरे की फैमिली में इटरेस्ट दिखाते हैं। वक्त निकाल कर अपने पार्टनर के दोस्तों और परिवार वालों से मिलते हैं। इसलिए आप भी हाउस पार्टी करें और सबको इनवाइट करें। अच्छे मेजबान बनें और अपने पार्टनर को खुश करें। इससे आपके सोशल और फैमिली रिलेशन भी मजबूत होंगे। साथ ही, रिश्ते में एक नया विश्वास पैदा होगा।
  • आकर्षण सिर्फ प्यार की शुरुआत में ही नहीं, रिश्ते में हमेशा काम आता है। यह न भूलें कि प्यार की बुनियाद आकर्षण है। रिलेशनशिप के कुछ साल बाद अक्सर लोग इस बात को भूल जाते हैं और अपने पार्टनर को ऐसे ही सामान्य तौर पर ट्रीट करने लगते हैं। इससे रिश्ता कमजोर होता जाता है। इसलिए दीपिका और रणवीर की तरह अपना आकर्षण हमेशा बनाए रखें।
  • आमतौर पर लोग सफल शादी की कुंजी आर्थिक रूप से मजबूत होने को मानते है, हालांकि यह सही भी है। लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं। सफल शादी का राज वास्तव में आपस में एक-दूसरे को अधिक से अधिक समय देना है। पार्टनर यदि एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे तो ही वे अधिक से अधिक खुश रह पाएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

Who better to play My Wifey than My Wifey?! ��❤️ @deepikapadukone plays Romi Dev in @83thefilm !!! ������ Genius casting courtesy @kabirkhankk ������ #83squad

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) onJun 11, 2019 at 9:45pm PDT

इसे भी पढ़ें : पैसा-गाड़ी नहीं अपने पति से ये बात सुनना चाहती हैं लड़कियां, रिश्ता भी होता है मजबूत

  • अक्सर जब आप किसी के प्यार में पड़ते हैं तो उसकी कोई आदत आपको बहुत अच्छी लगी होती है। लेकिन कुछ वक्त बाद रिश्ते की पेचीदगियों में आपके पार्टनर की वो आदत खो जाती है। ऐसी ही कोई पुरानी आदत अपने पार्टनर को याद दिलाएं। यकीन मानिये उस आदत के साथ आपका पुराना प्यार भी वापस आ जाएगा।
  • कई बार किन्ही कारणों से पार्टनर एक-दूसरे के विपरीत होने और अलग विचार होने के कारण आपस में सौहार्द नहीं बना पाते। शादी के बंधन में बंधने से पहले ऐसी बातों पर उनका ध्यान नहीं जा पाता। ऐसे में जरूरी हो जा ता है कि दोनों को एक-दूसरे की सोच और विचारों का सम्मान करते हुए एक दूसरे को समझना।
  • रिलेशनशिप में आ जाने के बाद आपकी जिम्मेदारियां समाप्त नहीं हो जाती, बल्कि और बढ़ जाती हैं। ऐसे में आप दोनों के बीच का प्यार कहीं खो न जाए, इसके लिए प्रयास करते रहें। कभी कोई फिल्म तो कभी कैंडल लाइट डिनर को अपनी दिनचर्या में जगह में दें। अपने पार्टनर को कोई तोहफा लाकर दें। कभी कोई लेटर लिखें या फिर कार्ड भिजवाएं।
  • कुछ लोगों की अपने पार्टनर से शिकायत होती है कि वो उनकी बात ठीक से नहीं सुनते। या उनके पास उनकी बात सुनने के लिए वक्त नहीं होता। आपका पार्टनर जो भी कहे, उसे ध्यान से सुनें। अगर आपके पास उस समस्या का कोई हल ना भी हो तो उन्हें अहसास दिलाए की आप उन्हें समझ सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

DP 2.0! Original तो ... मेरे पास है! ;) #twomuchtohandle @deepikapadukone @madametussauds

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) onMar 15, 2019 at 8:53am PDT

इसे भी पढ़ें : बोरिंग हो गई है शादीशुदा जिंदगी तो इन 5 तरीकों से पाएं पहले जैसी खुशियां

  • अगर दोनों पार्टनर वर्किंग हैं तो जाहिर है वक्त की कमी दोनों के पास होगी। वक्त की कमी रिश्ते की चमक फीकी कर देती है। इसलिए अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालने के बहाने ढूंढें। ऐसा ही एक बहाना साथ जिम जाना है। आप अपने पार्टनर के साथ सुबह या शाम किसी वक्त जिम जा सकते हैं। सेहत के साथ साथ प्यार बढ़ाने का भी एक अच्छा तरीका है ये।

Read More Articles On Relationship In Hindi

Read Next

पार्टनर पर चिल्लाने या ऊंची आवाज में बोलने से रिश्ते पर पड़ते हैं ये 5 निगेटिव प्रभाव, जानें क्यों बुरी है आदत

Disclaimer