How Should Diabetic Patients Consume Neem Leaves: आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। कई लोग इसको कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी कई बार शुगर लेवल कंट्रोल होने का नाम नहीं लेता। ऐसे में दवाइयों के सेवन के साथ नीम के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद में नीम का बहुत महत्व है। इसके पत्तों के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। नीम के पत्तों के सेवन से कई बीमारियां दूर होती है और शुगर लेवल भी मैनेज होता है। नीम की पत्तियों में एंटी डायबिटीक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नीम के पत्तों का कई तरीके से सेवन किया जा सकता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीज नीम के पत्तों का सेवन कैसे करें?
खाली पेट
डायबिटीज के मरीज नीम के पत्तों का सेवन करने के लिए सुबह 5 से 6 पत्तों को लेकर धोएं। फिर इसे खाली पेट चबाएं। ऐसा करने से शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम होगा और डायबिटीज कंट्रोल होगी। शुरुआत करने के लिए 2 से 3 पत्तों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पानी में उबाल कर पिएं
शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए 5 से 6 नीम के पत्तों को 1 गिलास पानी में 5 मिनट के लिए पानी को उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो छानकर पिएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और शरीर हेल्दी रहता है। ये पानी पीने से कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
पत्तों का रस निकालकर
जी हां, डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए 5 से 6 पत्तियों को कूटकर इन पत्तियों का रस निकाल लें। अब इस रस को पिएं। ये रस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और कई बीमारियों को भी दूर करता हैं। अगर आप शुरुआत कर रहे है, तो कुछ पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-पतली कमर पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, साइड में जमा फैट होगा कम
रात में भिगो कर
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नीम के पत्तों सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 5 से 6 पत्तों को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर या उबालकर पी लें। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल होगी और कई बीमारियां भी दूर होगी।
नीम के पत्तों का जूस
जी हां, डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नीम के पत्तों का जूस बनाकर भी पीया जा सकता है। जूस बनाने के लिए 5 से 6 पत्तों को मिक्सर में डाल दें। इसमें आधा गिलास पानी डाल कर ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को छानकर पिएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नीम के पत्तों का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version