Can Poor Oral Hygiene Lead To Cancer: दातों की सफाई भी शरीर की साफ-सफाई जितनी जरूरी होती है। अक्सर हम त्वचा, बालों और शरीर के अन्य हिस्सों की साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन मुंह की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। इस कारण दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, यह आदत दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ाती है। लंबे समय तक ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने से कैंसर का खतरा भी हो सकता है। यह सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन मुंह की साफ-सफाई नजरअंदाज करने से कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इन दोनों के बीच कनेक्शन समझने के लिए हमने साकेत स्थित पीएसआरआई हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी और हेमेटो-ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमित उपाध्याय से बात की।
ओरल हाइजीन नजरअंदाज करना कैसे कैंसर का कारण बन सकता है? How Bad Oral Hygiene Can Cause Cancer
अगर दांतों के बीच कोई इंफेक्शन या इंफ्लेमेशन है, तो इस कारण दांतों और मुंह में बैक्टीरिया की ग्रोथ होने लगती है। ये बैक्टीरिया ऐसे कई सेल्स को रिलीज करते हैं, जो ट्यूमर के सेल्स को बढ़ने में मदद करते हैं। इस कारण डीएनए डैमेज हो सकता है और ऐसा वातावरण बनता है जहां कैंसर आसानी से पैदा हो जाता है। ओरल हाइजीन नजरअंदाज करने के कारण मुंह में ओवर बैक्टीरियल ग्रोथ हो सकती है। दांतों में क्रोनिक इंफ्लेमेशन हो सकती है और मुंह की लोकल इम्यूनिटी भी वीक हो सकती है। कई वायरस जैसे एचपीवी भी खराब ओरल हेल्थ के कारण फैल सकता है। इसके कारण भी कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन में क्या फर्क है? जानिए डेंटल एक्सपर्ट से
ओरल हाइजीन अनदेखा करना किन बीमारियों की वजह बन सकता है? How Does Poor Oral Hygiene Affect Quality of Life
ओरल हाइजीन अनदेखा करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। लंबे समय में यह आदत दांतों की सड़न और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों की वजह बन सकती है। इसके कारण सांसों से जुड़ी बीमारी और दांतों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। बैक्टीरिया बढ़ने से खाने के साथ शरीर में जाते हैं। ये बैक्टीरिया सांस से जुड़े इंफेक्शन, डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा भी पैदा कर सकता है। गंदगी खाना खाने के साथ शरीर में जाती है। ये हार्मोन इंबैलेंस कर सकती है और इससे शरीर शरीर में टॉक्सिन भी इकट्ठा होने लगते हैं।
ओरल हाइजीन कैसे मेंटेन रखें? How To Maintain Oral Hygiene
- ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए दांतों और मुंह की सफाई रोज करें। इससे मुंह से बैक्टीरिया निकल जाते हैं और बीमारियों का खतरा नहीं होता है।
- डेंटल फ्लासिंग रोज करें। इससे दांतों के अंदर जमा खाना और गंदगी दोनों निकल जाएंगे और बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होगी।
- अगर दांतों में कोई इंफेक्शन है या इंफ्लेमेशन है, तो इसका पूरा इलाज करें। क्योंकि अगर इंफेक्शन थोड़ा-बहुत भी बढ़ जाता है, तो इससे कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।
- अगर आपने दांतों में कोई शेप टूल लगवाया है और इसके कारण गालों में घाव हो रहा है, तो तुरंत इलाज कराएं। क्योंकि जितना ज्यादा घाव बढ़ेगा, उतना ही बीमारी बढ़ने की संभावना होगी।
इसे भी पढ़ें- World Oral Health Day 2025: 20 मार्च को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे, जानें इसका इतिहास और महत्व
निष्कर्ष
कैंसर स्पेशलिस्ट के मुताबिक ओरल हाइजीन अनदेखा करना कैंसर होने का मुख्य कारण हो सकता है। गंदगी या इंफेक्शन के कारण मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया लंबे समय में कैंसर का खतरा भी बड़ा सकते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।