मोटापा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से

Obesity And Male Fertility- मोटापे के कारण पुरुषों में प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे?
  • SHARE
  • FOLLOW
मोटापा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से


Obesity And Male Fertility- किसी भी व्यक्ति के लिए पिता बनना उनके जीवन के खूबसूरत पलों में से एक होता है। लेकिन कई पुरुषों में शारीरिक समस्याओं और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पिता बन पाना एक सपना बनकर रह जाता है। सिर्फ महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या नहीं होती है, बल्कि पुरुष भी इनफर्टिलिटी के कारण पिता बनने में असमर्थ होते हैं। पुरुषों में इनफर्टिलिटी का एक कारण मोटापा भी है। मोटापा के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज, अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि मोटापा पुरुषों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। अगर आप भी मोटे हैं और बांझपन (Infertility) की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आइए डॉ. अखिला पम्पन्ननायक जोशी से जानते हैं, क्या वजन कम करने से पुरुष प्रजनन क्षमता में सुधार होता है?

क्या मोटापा पुरुषों में प्रजनन क्षमता कम करता है? - Can Obesity Cause Infertility in Males in Hindi? 

डॉ. अखिला पम्पन्ननायक जोशी के अनुसार, “जब व्यक्ति अपना फैट बढ़ाता है, तो हार्मोनल परिवर्तन होता है। मोटापा और पुरुष प्रजनन क्षमता में गहरा संबंध होता है। जब व्यक्ति अपना वसा प्रतिशत बढ़ाता है, तो इससे उनके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होता है, खासकर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में। अगर पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम हो रहा है, तो इससे स्पर्म काउंट की संख्या कम हो सकती है। स्पर्म की गतिशीलता या यहां तक कि शुक्राणु की सांद्रता में कमी के कारण व्यक्ति में नपुंसकता भी हो सकती है। यह भी पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति मोटा है और पिता बनने की योजना बना रहा है, तो उन्हें सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने, वजन कम करने की जरूरत है।” 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 फल, डाइट में जरूर करें शामिल

पुरुषों के लिए वजन कम करने के टिप्स - Tips To Lose Weight For Men in Hindi? 

  • एक्सरसाइज करें। 
  • जिम जाएं। 
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • चीनी का सेवन कम करें। 
  • प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • बैलेंस डाइट लें। 
  • हेल्दी डाइट लें।
  • जंक फूड खाने से बचें। 

अगर आपका वजन ज्यादा है और स्पर्म काउंट कम होने के कारण आप पिता नहीं बन पा रहे हैं, तो अपना मोटापा कम करने पर ध्यान दें और डॉक्टर से परामर्श करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

Hygiene Tips for Men : हाइजीन से जुड़ी ये 3 आदतें नहीं पड़ने देंगी पुरुषों को बीमार, डॉक्टर से जानें इसके बार

Disclaimer