How Much Almonds Should I Eat: बादाम सेहत के लिए फायदेमंद नट्स में से एक है। नियमित रूप से बादाम खाने से शरीर हेल्दी रहता है और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना संतुलित मात्रा में बादाम खाने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप इसका बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे कई गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। ज्यादा बादाम खाने से आपको पाचन से जुड़ी परेशानी, चेहरे पर पिंपल्स और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं रोजाना सुबह कितना बादाम खाना चाहिए?
रोज सुबह कितने बादाम खाना चाहिए?- How Much Almonds Should I Eat in The Morning in Hindi
बादाम की तासीर गर्म होती है और इसका बहुत ज्यादा सेवन शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा तो रहता ही है साथ ही स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर भी संतुलित मात्रा में बादाम खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग ड्राई बादाम का सेवन करते हैं, ड्राई बादाम खाने की जगह बादाम को पानी में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "बादाम में पोषक तत्वों का भंडार होता है, लेकिन इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा भी होती है। बहुत ज्यादा फाइबर का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है।"
इसे भी पढ़ें: बादाम की तासीर कैसी होती है? जानिए एक दिन में कितने बादाम खा सकते हैं
डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए रोजाना करीब 50 से 55 ग्राम बादाम खाना फायदेमंद होता है। अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो रोजाना मुट्ठीभर बादाम खाना फायदेमंद होता है। बादाम को आप दूध, स्मूदी आदि में मिलाकर भी खा सकते हैं। अगर आप बच्चे को बादाम खिला रहे हैं, तो इसकी मात्रा के बारे में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
गर्म तासीर हो सकती है नुकसानदायक
बादाम की तासीर गर्म होती है और इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं। बादाम की तासीर गर्म होने के कारण इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में यही कारण है कि सूखे बादाम का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। बादाम को पानी में कुछ घंटे तक भिगोने से उसकी तासीर सामान्य हो जाती है। इसलिए भिगोए हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)