How Much Almonds Is Too Much: सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान ठंडे मौसम में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने के लिए लोग गर्म तासीर वाले फूड्स डाइट में शामिल करते हैं। इस दौरान बादाम हम में ज्यादातर लोगों के पसंदीदा फूड्स में से एक है। बादाम का लाभ अधिकांश लोग ठंड के मौसम में ही अधिक लेते हैं। सिर्फ शरीर को गर्म रखने में ही नहीं, बादाम सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। अगर आप नियमित बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे कई रोगों से बचाव में मदद मिलती है और सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। बादाम डाइट्री फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, इनमें शरीर के लिए जरूरी कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जैसे कॉपर, विटामिन ई, मैग्नीशियम मैग्नीज, विटामिन बी और फास्फोरस आदि। बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं।
लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बादाम के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लोग मुट्ठी-मुट्ठी भर बादाम एक ही बार में खा जाते हैं। जबकि हमेशा यह सलाह दी जाती है कि एक बार में सिर्फ 5-6 बादाम ही खाने चाहिए, क्योंकि बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को फायदे की बजाए नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में बहुत लोग यह सवाल पूछते हैं कि आखिर कितने बादाम बहुत ज्यादा होते हैं? और एक बार में हमें कितने बादाम खाने चाहिए? इसकी सही मात्रा क्या है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ (BAMS Ayurveda) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...
आइए पहले जानते हैं रोज बादाम खाने के फायदे- Benefits Of Eating Almonds In Winters In Hindi
डॉ. चैतली के अनुसार, "बादाम उन सुपरफूड्स में से एक है जो हम सभी बहुत लंबे समय से खाते आ रहे हैं, आयुर्वेद में बादाम और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में खूब गुणगान किया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, बादाम वात असंतुलन, नसों का दर्द, लकवा और अन्य रोगों के उपचार के लिए सर्वोत्तम है। नियमित बादाम खाने से शुक्राणुओं की संख्या में सुधार होता है, साथ ही वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा में भी सुधार होता है। यह ब्लीडिंग डिसऑर्डर, पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लड फ्लो, नाक से खून आना आदि में बहुत उपयोगी होते हैं। इसके अलावा, बचपन से ही हम सुनते आ रहे हैं कि रोज बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। यह स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह बच्चों की तेज याददाश्त के लिए उपयोगी है।"
इसे भी पढ़ें: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली बादाम, जानें कैसे करें इसकी पहचान
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: भीगे बादाम या अखरोट: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व
कितने बादाम बहुत ज्यादा होते हैं- How Much Almonds Is Too Much In Hindi
डॉ. चैतली की मानें तो, आयुर्वेद दिन में 5-6 बादाम खाने की सलाह देता है। हालांकि, हम रोजाना 7-8 बादाम भी खा सकते हैं। लेकिन इससे खाने से बचना चाहिए। एक दिन में 10-12 बादाम का सेवन बहुत अधिक है। अगर आप अधिक बादाम खाते हैं, तो इससे पाचन संबंधी और शरीर में गर्मी बढ़ने जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि आपको बादाम को हमेशा 5-6 घंटे पानी में भिगोकर, इनका छिलका उतारकर ही खाना चाहिए। इस तरह सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता है और शरीर को बादाम के अधिकतम लाभ मिलते हैं। आप सुबह खाली पेट इनका सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik