घर पर कैसे बनाएं लिप ग्लॉस

घर पर प्राकृतिक चीजों से बनाया गए लिप ग्लॉस पूर तरह सुरक्षित होता है। यह होंठों को खूबसूरत व गुलाबी बनाता हैं। इससे बनाने की विधि जानने के लिए पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर कैसे बनाएं लिप ग्लॉस


अक्सर होंठों के काले पड़ जाने के डर से महिलाएं लिपस्टिक व लिप ग्लॉस के प्रयोग से डरती हैं। इसलिए वे होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए उनका झुकाव हर्बल उत्पादों की ओर ज्यादा होता है।

लिप ग्लॉस लगाती हुई महिलाअगर आप अपने खूबसूरत होंठों के लिए बाजार के केमिकल मिले हुए लिप ग्लॉस को इस्तेमाल करने डरती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर प्राकृतिक तरीके से लिप ग्लॉस बना सकती हैं। घर पर बना हुआ लिप ग्लॉस आपके होठों को नर्म व मुलायम रखने के साथ ही खूबसूरत लुक भी देता है। आप चाहें तो घर पर बने हुए लिप ग्लॉस में मनचाहा रंग डाल कर किसी भी रंग का बना सकती हैं।

जरूरी सामान

  •     बीवैक्स।
  •     फ्लेवर व रंग के लिए शहद का प्रयोग किया जा सकता है।
  •     कलर के लिए फूड कलर का प्रयोग करें।
  •     नारियल का तेल, शहद, लेवेंडर।
  •     छोटा कंटेनर।
  •     ऑयल।

 

[इसे भी पढ़ें: फटे होंठ छीन ना लें मुस्कान]

 

विधि-

  1. एक बर्तन में बी-वैक्स व पिपरमिंट ऑयल को गरम करें और उसे लगातार चलाते रहें। जब बी-वैक्स  पूरी तरह से पिघल जाए तब उसे आंच से उतार दें। अगर आपको बी-वैक्स आसानी से नहीं मिल पा रहा है या फिर कोई और समस्या आ जाती है, तो उसकी जगह पर पेट्रोलियम जैली का प्रयोग कर लें।
  2. याद रहे जब भी आप बी-वैक्स  में कोई भी फूड कलर डाल रहीं हों तो बी वैक्स गरम हो। इससे मिश्रण अच्छे तरीके से बी-वैक्स में मिल जाता है और रंग भी आ जाता है।
  3. इस मिश्रण में एक चम्मच तेल और फूड कलर मिला कर अच्छी तरह से चलाएं। आप चाहें तो इसमें शहद या वेनिला फ्लेवर भी मिला सकती हैं, जिससे लिप ग्लॉस महकदार, चमकदार लगने लगेगा।  
  4. इस मिश्रण को 20 मिनट व एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  5. इस मिश्रण के गाढ़ा हो जाने के बाद इसे कंटेनर में डाल दें। आपका लिप ग्लॉस अब तैयार है। इस प्राकृतिक लिप ग्लॉस से आपके होंठों को सूरज की अल्ट्रावॉइलेट किरणों से सुरक्षा मिलेगी। आपके लिप कभी काले नहीं पड़ेंगे।
  6. लिप ग्लॉस में मॉश्चरराइजर मिलाने के लिए विटामिन ई का प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप मेंथाल फ्लैवर चाहती हैं तो किसी मेडिकल स्टोर से मेंथाल फ्लेवर ले सकती हैं।
  7. लिप ग्लॉस को एसपीएफ युक्त बनाना है तो सनस्क्रीन का प्रयोग भी कर सकती हैं। लेकिन सनस्क्रीन के इस्तेमाल के पहले यह जांच लें कि यह होंठों के लिए अच्छा है या नहीं।

 

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

खूबसूरती निखारे पिनअप मेकअप

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version