शादी के पूर्व के परिदृश्य का विचार करें। जोड़े अक्सर अपने खास दिन पर सही दिखने के लिए अतिरिक्त श्रम करते देखे जा सकते हैं। व्यायाम करना, योग्य आहार लेना, डायिटिंग (भोजन परहेज) आदी सभी उपाय शादी के लिए किये जाते हैं। दुल्हने अक्सर उनके महत्वपूर्ण दिन के लिए सप्ताहों तक डायिटिंग करती दिखाई देती देती हैं, ताकी वे उनकी शादी के दिन पर पतली लगे। और अब शादी के तत्काल बाद पर विचार करें। उत्कृष्ट ( जिसका अर्थ, कैलोरी से लदा, स्वादिष्ट) भोजन दोस्तों का मिलना, और आप का ब्रह्मांड के केंद्र में होना।
ऐसी स्थिति में है, जोड़ों का शादी के बाद वजन बढना प्राकृतिक हैं। परिवार के प्यार की भीड़ में, हनीमून के कारण और सभी पहचान के रिश्तेदारों के यहाँ नए दंपती को भोजन के लिए आमंत्रित किये जाने के कारण डायटिंग और व्यायाम के कार्यक्रम पिछे छूट जाता है। लेकिन यह सब बुरा नहीं है। शादी के बाद बढने वाले आपके वजन को नियंत्रित रखना संभव हैं।
ऐसा होने की पहले से उम्मीद रखना युक्ती हैं। पहले से सावधानी बरतना होशीयारी हैं। अगर आप जानते हैं कि ऐसा होने वाला हैं, तो आप तदनुसार योजना कर सकते हैं। इस का पहला और सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं, अपने व्यस्त दिन में आपके व्यायाम के कार्यक्रम की नियमित योजना बनाना। यदि आप घर पर व्यायाम करते हैं, तो इसके लिए समय (अधिमानतः सुबह में)सुनिश्चित करें। यदि आप जिम में जाते है, तो शादी के बाद आपके नये घर के पास के जिम में दाखिला लेना सुनिश्चित करें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, साथ में यह कार्यक्रम करे। जब आप दोनों साथ मं व्यायाम करेंगे, आलसी (हमेशा एक होता हैं) व्यक्ति को दैंनदिन कार्यक्रम जारी रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कम खाओ। हमे पता है: खाना बहूत उत्कृष्ट होता है, वाईन की सूची मोहक होती हैं और आपके सभी दोस्त शामिल हैं। और आपको सब छोड छाड कर उनमें शामिल होना हैं, क्योकि यह आपके जीवन का सबसे बड़ा अवसर है! लेकिन जब आप इस में लिप्त होते हैं, भोजन के बाद नाश्ता ना करे, ज्यादा पानी पिये, और यह सब एक साथ करे। एक दुसरे का ख्याल रखे ताकी आपका साथी इन मौको पर फिसल ना जाए। बार बार टोके नही ( शादी के तुरंत बाद ऐसा करना अच्छा नही हो सकता), लेकिन कभी कभी विनम्रता से टोकना ठीक हो सकता हैं।
Disclaimer