रात को सोने से पहले सेब का सिरका पिएं और इन 7 समस्याओं से बचें

इसका फायदा पाने के लिए, इसे सलाद में डाल सकते हैं या फिर स्किन पर भी लगा सकते हैं। कई लोग इसे सोने से पहले पीते हैं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि इससे हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोने से पहले सेब का सिरका पिएं और इन 7 समस्याओं से बचें


विनेगर कई तरह के होते हैं, जैसे एप्पल साइडर विनेगर, बालसेमिक विनेगर, व्हाइट विनेगर। इनमें से सेब का सिरका ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसका फायदा पाने के लिए, इसे सलाद में डाल सकते हैं या फिर स्किन पर भी लगा सकते हैं। कई लोग इसे सोने से पहले पीते हैं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि इससे हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

घर पर ऐसे बनाएं आंखों की झुर्रियां मिटाने वाला सीरम

1- खाना ना पचना

1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। इसे रात को सोने से 30 मिनट पहले पिएं। इससे आपको खाना जल्दी पचना शुरू हो जाएगा।

2- ओबेसिटी

इसे पीने से शरीर में फैट नहीं जमता और इसमें मौजूद पेक्टिन के चलते पेट भरा हुआ लगता है। रिसर्च के मुताबिक, सेब का सिरका पीने से कैलोरीज़ भी बर्न होता है, जो हाई स्टार्च फूड्स जैसे- पास्ता और चावल के ज़रिए हमारे शरीर में जाती हैं।

3- हाई ब्लड शुगर

जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर रहती है, उनके लिए भी सेब का सिरका काफी लाभकारी है। यह ना सिर्फ ब्लड शुगर कम करता है, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा भी कम करता है। रात को सोने से पहले 2 चम्मच सेब के सिरके की लें और हाई ब्लड शुगर से बचें।

4- पेट में दर्द

सेब के सिरके की 1 चम्मच गुनगुने पानी में डालें और इस मिक्सर को रात को सोने से पहले पिएं। इससे आपके पेट का सारा दर्द ठीक हो जाएगा।

5- गला खराब

सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ भी मौजूद हैं। इस कारण यह उस बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, जिससे गला खराब होता है। रात को सोने से 1 घंटा पहले 1 चम्मच सेब के सिरके की गुनगुने पानी में मिलाकर लें। फिर 30 मिनट बाद दोबारा इसे पिएं और एक बार ठीक सोने से पहले। इससे आपके गले में हो रहा दर्द भी जल्दी ठीक हो जाएगा।

6- टांगों में मरोड़

रात को सोने से पहले सेब के सिरके की 2 चम्मच गुनगुने पानी में मिलाएं। इससे शरीर में पोटैशियम जाएगा और टांगों में मरोड़ की दिक्कत दूर होगी।

7- मुंह से दुर्गंध

रात को सोने से पहले 1 चम्मच सेब के सिरके की पिएं। इससे मुंह में जमा वो बैक्टीरिया दूर होगा, जिसके कारण मुंह से दुर्गंध आती है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

घर पर ऐसे बनाएं आंखों की झुर्रियां मिटाने वाला सीरम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version