Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण के बारे में हम सभी जानते हैं। जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चांद की छाया पर पड़ती है, उसे ही हम चंद्र ग्रहण के नाम से जानते हैं। वैसे, तो यह दृश्य का काफी खूबसूरत और लोगों को विस्मय करने वाला होता है। लेकिन, कई लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण का स्वास्थ्य पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? सामान्यतः इस चीज को हम ज्योतिषशास्त्र से जोड़कर देखते हैं। ज्योतिषशास्त्र में यह स्पष्ट तरीके कहा गया है कि चंद्र ग्रहण का स्वाथ्य पर गहरा असर पड़ता है। आइए, इस बारे में सिद्धार्थ एस कुमार से विस्तार से जानते हैं।
चंद्र ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव - How Does Lunar Eclipse In Hindi
मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर
वैसे तो इस संबंध में अब तक कोई साइंटिफिक एविडेंस मौजूद नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि चंद्र ग्रहण का हमारे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। लेकिन, यह देखा जाता है कि चंद्र ग्रहण होने पर लोगों में मेंटल हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं होने लगती है। जैसे, बार-बार मूड स्विंग होना, सिकी चीज से डर का अहसास का बढ़ जाना, स्ट्रेस और नींद की कमी होना। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही मेंटली परेशान है, तो उसकी कंडीशन और भी खराब हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Lunar Eclipse: क्या चंद्रग्रहण से गर्भ पर बुरा असर पड़ता है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
थकान बढ़ जाती है
माना जाता है कि इस एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट के कारण लोगों के शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में फर्क पड़ता है। यही कारण है कि कई तरह की छोटी-छोटी परेशानियां इन दिनों बढ़ जाती हैं। इसमें पाचन संबंधी समस्या, और अक्सर थकान बना रहना शामिल है। इसलिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दिनों अपनी डाइट का खास ध्यान रखें और ऐसी कोई चीज न करें, जिससे थकान बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: Lunar Eclipse: चंद्रग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानें इससे जुड़े 6 मिथकों की सच्चाई
पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं
जैसा कि पहले ही बताया गया है कि चंद्र ग्रहण के कारण पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए, व्यक्ति को चाहिए कि वह ऐसी कोई चीज न खाए, जो उसे आसानी से हजम न हो। इसी तरह, अगर किसी को पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं, तो उन्हें भी इन दिनों अतिरिक्त सजगता बरतने की आवश्यकता है। वास्तव में, इस ज्योतिषयी घटना के कारण अक्सर लोग थकान से जूझ रहे होते हैं। शरीर अतिरिक्त सेंसिटिव हो जाता है। ऐसे में अगर व्यक्ति अपना ध्यान न रखे, तो पेट में दर्द, ब्लोटिंग और इसी तरह की कई परेशानियां लोगों को परेशान कर सकती हैं। कुछ लोगों को चंद्र ग्रहण के समय पेट खराब भी हो जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान कैसे रखें अपना ध्यान- Tips To Take Care Of Your Health During Lunar Eclipse
वैसे तो चंद्र ग्रहण होने पर आपको ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर, गर्भवती महिला को नुकीली चीजें, चाकू आदि से दूर रहना चाहिए। वहीं, सामान्य लोगों की बात करें, तो वे यहां बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं, जेसे-
- मेडिटेशन करें। इससे मेंटल हेल्थ में सुधार होगा, जिससे स्ट्रेस दूर होगा। इसका पर्सनल लाइफ पर भी गहरा असर पड़ सकता है।
- अनहेल्दी चीजें न खाएं। ग्रहण के दिन बासी खाने से बचें। इस दिना बासी खाने से तबियत खराब हो सकती है। इसलिए, फ्रेश खाना खाएं। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होता है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान अगर आपको किसी भी तरह की शारीरिक समस्या हो रही है, तो आप इस संबंध में बाद में एक्सपर्ट से मुलाकात करें। समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी।
All Image Credit: Freepik