Doctor Verified

क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स से ब्लड क्लॉटिंग (खून जमने) का खतरा बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से

How Common are Blood Clots from Birth Control Pills : बर्थ कंट्रोल ऑइल्स की वजह से ब्लड क्लॉट की संभावना हो सकती है? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स से ब्लड क्लॉटिंग (खून जमने) का खतरा बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से


How Common are Blood Clots from Birth Control Pills : बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल बहुत कॉमन होता है। महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी की संभावना से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं। बता दें कि बर्थ कंट्रोल पिल्स को 'द पिल' भी कहा जाता है। इन दवाइयों में हार्मोन होते हैं, जो अंडाशय (Ovaries) और गर्भाशय (Uterus) के फंक्शन्स को कंट्रोल करते हैं। ये गोलियां ओवरीज से एग्स निकलने को कम या बिलकुल रोकने का काम करती हैं। इन गोलियों के सेवन से महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी से बच जाती हैं, लेकिन इससे शरीर में साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। कई महिलाओं का मानना है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से खून में थक्के जमने लगते हैं। ऐसे में इस सवाल का जवाब जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि क्या सच में बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग होने लगती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. आस्था दयाल, निदेशक- प्रसूति एवं स्त्री रोग सीके बिड़ला अस्पताल गुरुग्राम (Dr. Aastha Dayal, Director - Obstetrics and Gynecology CK Birla Hospital Gurugram) से जानते हैं।

बर्थ कंट्रोल पिल्स से जमते हैं खून के थक्के?- Do Birth Control Pills Cause Blood Clots

birth control medicines

जी हां, बर्थ कंट्रोल पिल्स की वजह से ब्लड क्लॉट का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने वाले स्वस्थ महिलाओं में यह समस्या कम देखने को मिलती है। मौखिक गर्भनिरोधक (oral contraceptives) गोलियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन दोनों होते हैं। बता दें कि एस्ट्रोजन ब्लड फ्लो में थक्के बनाने वाले कारकों पर असर डालता है। इससे रक्त के थक्कों (Blood Clot) का निर्माण होता है। इससे डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) या पल्मोनरी एम्बोलिज्म (PE) विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। यह जोखिम विशेष रूप से उन महिलाओं में ज्यादा होता है, जो धूम्रपान करती हैं, 35 वर्ष से ज्यादा उम्र की हैं, मोटापे से ग्रस्त हैं या ब्लड क्लॉटिंग का व्यक्तिगत या पारिवारिक इतिहास है।

इसके अलावा, कुछ प्रकार के प्रोजेस्टिन, जैसे कि डेसोजेस्ट्रेल और ड्रोसपाइरोनोन, दूसरों की तुलना में थोड़ा ज्यादा थक्के जमने का जोखिम बढ़ा सकते हैं। इसके बाद भी बर्थ कंट्रोल पिल्स अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे आम विकल्प होता है। अगर महिलाएं ब्लड क्लॉटिंग के जोखिमों को लेकर चिंतित हैं, तो उन्हें अंतर्गर्भाशयी उपकरण (Intrauterine Device) या गैर-हार्मोनल तरीकों का पता लगाना चाहिए। इसके लिए महिलाएं डॉक्टर से मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्भनिरोधक गोलियां छोड़ने के बाद हो सकती हैं कई परेशानियां? डॉक्टर से जानें इनके बारे में

बर्थ कंट्रोल पिल्स के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?-  What are the Side Effects of Birth Control Pills

  • बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है। बता दें कि दो पीरियड्स के बीच हल्की ब्लीडिंग होने को स्पॉटिंग कहा जाता है। आमतौर पर यह स्थिति चिंताजनक नहीं होती है, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय से हो रही है, तो परेशानी का सबब बन सकती है।
  • बर्थ कंट्रोल पिल लेने की वजह से कुछ महिलाओं को बार-बार सिरदर्द हो सकता है। इससे स्थाई समाधान नहीं होता है। दरअसल, बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के कारण महिलाओं में सेक्स हार्मोन अस्थिर हो जाते हैं। इससे सिरदर्द की स्थिति हो सकती है।
  • कई बार बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने की वजह से महिलाओं के पीरियड्स मिस हो जाते हैं। दरअसल, इन दवाइयों का सेवन करने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
  • इन दवाइयों को खाने से महिलाओं में मूड स्विंग्स की समस्या भी हो सकती है। जैसा हमने आपको बताया कि इन दवाइयों की वजह से मूड में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

इसे भी पढ़ें- बर्थ कंट्रोल पिल लेना भूल जाएं तो क्या करें? मानें डॉक्टर के सुझाव

बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से महिलाओं को फायदा भी होता है और कई नुकसान भी होते हैं। हालांकि, आप इन दवाइयों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं। इससे आप खुद को कई तरह के साइड इफेक्ट्स से बचा सकती हैं।

Read Next

क्या वाकई ब्रेस्टफीड करवाने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer