Oral Health Causes Pneumonia- निमोनिया एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जो आमतौर पर शरीर के कमजोर होने पर होता है। निमोनिया कमजोर इम्यूनिटी, किसी बीमारी के कारण, खराब पोषण, फेफड़ों में खराब बैक्टीरिया जैसी समस्या के कारण हो सकता है। खराब ओरल हेल्थ के कारण भी कई लोगों को निमोनिया हो सकता है। खराब ओरल हेल्थ निमोनिया का कारण कैसे बन सकता है? और ये आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है, आइए जानते हैं।
क्या खराब ओरल हेल्थ निमोनिया का कारण बन सकता है? - Can Poor Oral Hygiene Cause Pneumonia in Hindi?
लखनऊ के मेदांता अस्पताल की डेंटल साइंस वरिष्ठ सलाहकार डॉ. रागिनी सहगल सेठी का कहना है कि, “दांतों और मसूड़ों से निकलने वाले बैक्टीरिया आपके स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकते हैं।” आगे उन्होने बताया कि, “अगर मुंह से बड़ी मात्रा में बैक्टीरिया पेट के अंदर चले जाते हैं और फेफड़ों में जमा हो जाते हैं, तो इसके कारण बैक्टीरियल एस्पिरेशन निमोनिया हो सकता है। खासकर ये उन लोगों के लिए ज्यादा समस्या का कारण बन सकता है, जो लोग खुद दांतों को फ्लॉस या ब्रश नहीं कर सकते हैं।”
खराब ओरल हेल्थ निमोनिया का कारण कैसे बनता है? - How Poor Oral Hygiene Causes Pneumonia in Hindi?
खराब ओरल हेल्थ मुंह में बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकता है, जिससे प्लाक का निर्माण होता है। प्लाक दांतों पर बनने वाली हल्के पीले रंग की परत होती है, जो बैक्टीरिया के कारण दांतों के ऊपर बन जाती है। खराब ओरल हेल्थ फेफड़ों में सांस लेने से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है। मुंह में मौजूद इन हानिकारक बैक्टीरिया के कारण फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया हो सकता है। हर खराब ओरल हेल्थ वाले व्यक्ति को निमोनिया हो ये जरूरी नहीं, लेकिन खराब ओरल हेल्थ के साथ कमजोर इम्यूनिटी जैसे कारक इसके होने का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में निमोनिया होने पर बच्चों को क्या खिलाएं? जानें 5 फूड्स, जिससे जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद
ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के उपाय - Tips For Good Oral Hygiene in Hindi?
- नियमित रूप से ब्रश करें और कम से कम दिन में 2 बार दांतों को साफ करें।
- फ्लॉसिंग से दांतों के बीच की गंदगी को हटाने में मदद मिलती है। इसलिए मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए फ्लॉसिंग को अपने आदत का हिस्सा बनाएं
- मुंह से बैक्टीरिया को कम करने और इनेमल को मजबूत बनाने के लिए माउथवॉश का उपयोग करें।
- मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें, क्योंकि ये आपके दांतों की सड़न को बढ़ा सकते हैं।
- हर 3 से 4 महीने में अपना टूथब्रश बदलें।
- डेंटिस्ट से रेगुलर दांतों की जांच करवाएं।
Image Credit- Freepik