How Actress Rupal Overcame From Depression: टीवी सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ की फेम एक्ट्रेस रूपल त्यागी हमेशा लोगों के दिलों पर छाई रहती हैं। रूपल एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया के जरिए रूपल अक्सर ही अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आती हैं। लेकिन हमेशा मुस्कुराती रहने वाली रूपल की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब वह पूरी तरह डिप्रेशन में चली गई थीं। यह दौर रूपल की जिंदगी का ऐसा समय था, जब रूपल पूरी तरह से खुद को खो चुकी थीं। इस दौरान उनके मन में बुरे विचार आते थे और वह अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाती थीं। अपने डिप्रेशन को लेकर रूपल ने कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बात की है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें रूपल की डिप्रेशन से बाहर आने की कहानी।
ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन का शिकार हुई थीं रूपल- Roopal Suffers Depression Due To Breakup
‘सपने सुहाने लड़कपन के’ सीरियल के दौरान रूपल अपने को-एक्टर अंकित गेरा के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। लेकिन इस दौरान अंकित खेरा एक्ट्रेस अदा खान को भी डेट कर रहे थे। जब रूपल को इस बात का पता चला तो उन्होंने अंकित खेरा से रिश्ता खत्म कर लिया। इस धोखे और ब्रेकअप का सीधा असर रूपल की मेंटल हेल्थ पर पड़ा, जिस कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।
डिप्रेशन के दौरान रूपल को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा और उनका वजन भी बढ़ने लगा। इस दौरान रूपल का खुद पर कंट्रोल नहीं था। जोश टॉक नामक एक शो के जरिए रूपल ने बताया कि - ‘रोज सुबह उठकर अपने ही हार्ट ब्रेक के बारे में पढ़ना और यह जानना कि मेरी फैमिली भी यह सब पढ़ रही है... दुखी हो रही है। इन सब चीजों से फेम मिलने की खुशी भी कम होने लगी’’। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि ‘’मैं इतनी परेशान हो चुकी थी कि बड़े-बड़े ऑफर्स भी मना करने लगी थी।"
रूपल ने कैसे किया डिप्रेशन का सामना? How Actress Rupal Overcame From Depression
रूपल ने डिप्रेशन से बाहर आने के बारे में बताते हुए कहा कि, "जब हम टूटे हुए होते हैं, तो अक्सर गलत रास्ता चुन लेते हैं। लेकिन इस दौरान खुद पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है। रूपल ने डिप्रेशन से बाहर आने के लिए मेडिटेशन का सहारा लिया। साथ ही, परिवार के साथ समय बिताया। रूपल के मुताबिक किसी भी समस्या से बाहर आने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाकर रखना, अपनों के साथ ज्यादा समय बिताया, अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना।"
डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है, जो कभी भी किसी को अपना शिकार बना सकती है। किसी बड़े सदमे के कारण व्यक्ति को डिप्रेशन हो सकता है, जिसके लक्षणों को पहचानना कई बार मुश्किल भी हो सकता है। डिप्रेशन के बारे में जानने के लिए हमने बात की सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से, जिन्होनें डिप्रेशन के लक्षणों और इससे बाहर आने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
इसे भी पढ़े- Saturday Saturday Song रिलीज होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे बादशाह, जानें कैसे निकले इससे बाहर
डिप्रेशन के मुख्य लक्षण- Depression Symptoms In Hindi
- दिनभर कमजोरी और आलस महसूस करना।
- खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना।
- अक्सर बेचैनी महसूस करना।
- बहुत ज्यादा या कम नींद आना।
- हमेशा सोच में खोए रहना और परेशान महसूस करना।
- किसी काम में ध्यान न लगा पाना और ज्यादा समय अकेले बिताना।
- भूख न लगना और किसी चीज में इंटरेस्ट न रहना।
डिप्रेशन से कैसे बाहर आएं? How To Deal With Depression
अपनों के साथ समय व्यतीत करें
अपनों के साथ समय व्यतीत करने से आपको किसी भी तरह की मानसिक समस्या से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। ज्यादा समय अकेले रहने से आपकी समस्या आप पर हावी हो सकती है। इसलिए अधिकतर समय अपने करीबियों के बीच रहें।
मेडिटेशन का सहारा लें
एक्सपर्ट के मुताबिक डिप्रेशन से बाहर आने के लिए मेडिटेशन सबसे असरदार तरीका है। मेडिटेशन करने से आपको अपनी समस्या को गहराई से समझने और उसका समाधान ढूंढ़ने में मदद मिल सकती है।
फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखें
रूपल ने डिप्रेशन से बाहर आने के लिए फिजिकल एक्टिविटी का सहारा लिया था। एक्सपर्ट के मुताबिक एक्सरसाइज से मेंटल हेल्थ को बेहद फायदा होता है इसलिए यह डिप्रेशन से बाहर आने का अच्छा समाधान हो सकता है।
इसे भी पढ़े- शो बंद होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे कपिल शर्मा, उन्हीं से जानें कैसे आए इससे बाहर
पसंदीदा काम में ध्यान लगाएं
डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति के लिए किसी भी चीज पर ध्यान लगा पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अपना पसंदीदा काम करना फायदेमंद हो सकता है। इससे परेशानी भूलने और समस्या से जल्द बाहर आने में मदद मिल सकती है।
ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज 'मेंटल हेल्थ मैटर्स' में हम कुछ ऐसी ही कहानियां आपके साथ शेयर कर रहे हैं, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। इस सीरीज में हम आपके साथ टीवी, सोशल मीडिया और बड़े पर्दे के स्टार द्वारा फेस की गई मेंटल प्रॉब्लम्स और उन्होंने उससे कैसे छुटकारा पाया, इसके बारे में बता रहे हैं।