घर में रोज इस्‍तेमाल की जाने वाली ये 9 चीजें आपको बना सकती हैं बीमार, जानें कैसे करें बचाव

घर में रोज इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जो बैक्टीरिया से भरी होती हैं और बीमारी फैलाती हैं। जानें इनके बारे में -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 06, 2023 15:10 IST
घर में रोज इस्‍तेमाल की जाने वाली ये 9 चीजें आपको बना सकती हैं बीमार, जानें कैसे करें बचाव

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

9 Ways Your Home Is Making You Sick In Hindi: क्या आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं? इसका कारण बाहर नहीं, बल्कि आपके घर में ही मौजूद हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! हमारे घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह बन सकती हैं। दरअसल, रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल की जाने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें बैक्टीरिया, वायरस और सूक्ष्मजीव ढेरों की मात्रा में होते हैं। ये जर्म्स हमें नग्न आंखों से दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन बीमारी का वजह बन सकते हैं। हाल ही में टिकटॉक पर एक गट हेल्थ एक्सपर्ट (आंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ) जॉर्डन हॉवर्थ ने उन 10 घरेलू सामानों का खुलासा किया है, जिनमें सबसे अधिक बैक्टीरिया होते हैं। हॉवर्थ बताते हैं कि 2015 के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 1200 से अधिक घरों का सर्वेक्षण करने के बाद सूक्ष्म जीवों, बैक्टीरिया और फंगस की 9000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों की पहचान की। हॉवर्थ के अनुसार, हर रोज उपयोग में आने वाली 9 चीजें जर्म्स से भरी होती हैं और सेहत के लिए घातक हैं -

घर में रोज इस्‍तेमाल की जाने वाली ये 9 चीजें आपको बना सकती हैं बीमार - Household Items That Can Make You Sick 

किचन टॉवेल 

किचन में काम करते हुए गीले बर्तनों और हाथों को पोंछने के लिए लोग किचन टॉवेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हॉवर्थ ने किचन टॉवल को  घर में सबसे दूषित चीजों में से एक बताया है। अक्सर लोग किचन टॉवल को गीला ही छोड़ देते हैं, जिससे यह बैक्टीरिया का घर बहुत जल्दी बनता है। इसलिए, इसकी सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप किचन टॉवल को अच्छी तरह धोने और सुखाने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें।  

टीवी रिमोट 

टीवी का रिमोट ऐसा डिवाइस है, जिसे हम बार-बार छूते हैं। रिमोट को यूज करने के बाद हम उसे कहीं भी उठाकर रख देते हैं, जिससे उस पर ढ़ेर सारे बैक्टीरिया जम जाते हैं। एक शोध के मुताबिक, टेलीविजन के रिमोट में आपकी टॉयलेट सीट से 20 गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकते हैं। इससे बचने के लिए टीवी के रिमोट को नियमित रूप से डिसइंफेक्ट करें। 

Household-Items-That-Spread-Infection

माइक्रोवेव

आजकल अमूमन सभी घरों में माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस माइक्रोवेव में आप खाना गर्म कर रहे हैं, वह आपको  गंभीर बीमार कर सकता है। हॉवर्थ के मुताबिक, माइक्रोवेव की सतह पर ई। कोलाई या साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपके भोजन को दूषित कर सकते हैं। ये दोनों बैक्टीरिया आपकी आंत को नुकसान पंहुचते हैं और गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए माइक्रोवेव में खाना बनाने या गर्म करने के बाद उसे एंटीबैक्टीरियल सॉल्यूशन से पोछें।

चॉपिंग बोर्ड 

आप जिस चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए करते हैं, वो आपको बीमार भी कर सकता है। हॉवर्थ के मुताबिक, हर किचन में कम से कम दो चॉपिंग बोर्ड की जरूरत होती है, एक मांस के लिए और दूसरा बाकी चीजों के लिए। इससे क्रॉस-कंटैमिनेशन की संभावना कम होती है। इसके अलावा, चॉपिंग बोर्ड को खराब होने से पहले ही फेंक देना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद दरारों में बैक्टीरिया पनपने की आशंका रहती है। चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने के बाद विनेगर या ब्लीच से साफ करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: पानी की बोतल रेगुलर साफ न करने से हो सकती हैं कई समस्याएं, जानें कैसे बन सकते हैं आप बीमार

कॉफी मशीन 

अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो कॉफी मशीन का खास ख्याल रखना भी जरूरी है। घर में मौजूद अन्य उपकरणों की तरह ही, कॉफी मशीन भी संक्रमण का कारण बन सकती है। दरअसल, कॉफी मशरीर में बैक्टीरिया जमा होने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाती है। इसे साफ रखने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही, कॉफी मशीन को उपयोग करने से पहले पानी को हमेशा बदलना चाहिए।

फ्रिज

अक्सर हम फ्रिज के बाहर से तो साफ करते हैं, लेकिन उसके अंदर भी हमें ध्यान देने की जरूरत होती है। फ्रिज में रखी चीजों से उसके अंदर बैक्टीरिया पनपते रहते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। इससे बचने के लिए महीने में कम से कम एक बार रेफ्रिजरेटर को डीप-क्लीन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, कूलर और आइस पैक को भी समय-समय पर चेंज करते रहें।

बाथरूम टॉवल 

अगर आप नहाने के लिए एक ही तौलिया का इस्तेमाल करते हैं, तो इस आदत को आज ही बदल लें। जी हां, आपके बाथरूम टॉवल में भी ढेर सारे बैक्टीरिया और जर्म्स मौजूद हो सकते हैं। गंदे तौलिये में बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर में भी आसानी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए, टॉवल को हर 2-3 उपयोग के बाद जरूर धोएं। इसके साथ ही, नहाने और अपने हाथ धोने के लिए अलग-अलग टॉवल का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें: आपके सिंक में पड़े बर्तन कहीं घर में न फैला दे वायरस, अगली बार बर्तन धोते वक्त बरतें ये सावधानियां

स्विच या दरवाजे का हैंडल 

घर में लगे स्विच या दरवाजे के हैंडल भी संक्रमण का कारण बन सकते हैं। स्विच आमतौर पर कुछ हद तक गर्म होते हैं, जिसकी वजह से यह कीटाणुओं के लिए पनपने की एक आदर्श जगह है। लैंकेस्टर जनरल हेल्थ के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक प्रति वर्ग इंच में 217 बैक्टीरिया हो सकते हैं। वहीं, दरवाजे के हैंडल पर भी ढ़ेर सारे वायरस और बैक्टीरिया होते हैं, जो छूने से आपके हाथों में लग जाते हैं।

जूते 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके जूतों से भी संक्रमण फैलने की संभावना सबसे अधिक होती है। हॉवर्थ ने बताया कि परीक्षण किए गए 45% जूतों में क्लोस्ट्रीडियोइड्स डिफिसाइल या सी। डिफरेंस नामक जीवाणु पाया गया, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों और कोलाइटिस का कारण बन सकता है। घर में प्रवेश करने से पहले अपने जूतों को दरवाजे के बाहर ही उतार दें।

Disclaimer