हर कोई अपने स्वास्थ्य का हाल पहले से ही जानना चाहता है। कुछ लोग करियर, कुछ लव लाइफ तो कुछ सेहत के बारे में जानने की उत्सुकता रखते हैं। आज का दिन मेष और कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, मिथुन और वृषभ राशि के लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। 8 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार।
मेष राशि
सेहत के लिहाज से आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिल सकती है। जो लोग चिंता या डिप्रेशन में है, वे मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।
वृषभ राशि
आज के दिन कुछ लोगों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। कुछ लोगों को कार्यस्थल में जाने में दिक्कत हो सकती है। थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।
मिथुन राशि
आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। आप व्यस्त रहेंगे। इसकी वजह से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखें।
कर्क राशि
हाई बीपी वाले रोगियों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। बीपी सामान्य रहेगा और हृदय गति भी ठीक रहेगी। दिल के रोगियों को खास ख्याल रखने की जरूरत है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इस दिन आपको थकान लग सकती है। शाम के समय घूमने जरूर जाएं। हालांकि, प्रदूषण से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।
कन्या राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन और एक्सरसाइज का अभ्यास करें। आपको आज थोड़े बहुत दिक्कतें हो सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी थोड़ी बहुत दिक्कतें रह सकती हैं। अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। हालांकि, कुछ लोगों को प्रदूषण की वजह से थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए गर्म पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें।
धनु राशि
जो लोग पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, उनकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आज आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है। प्रदूषण से बचने की कोशिश करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हालांकि, आपको ज्यादा भार उठाने से बचना चाहिए। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आपको नुकसान पहुंच सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हेल्दी डाइट लें और मेडिटेशन करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें साथ ही प्रोटीन युक्त आहार लें। मेडिटेशन करके आप आज मानसिक समस्याओं से बच सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version