17 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
17 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल


किसी को लव लाइफ, किसी को करियर तो कुछ लोगों को अपनी फिटनेस और सेहत के बारे में जानने की इच्छा होती है। लोग सेहत के बारे में जानने के लिए लोग पहले से ही इच्छुक रहते हैं। हालांकि, न्यूमेरोलॉजिस्ट सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन मेष और कन्या राशि के लोगों को पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। वहीं, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। 17 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन साबित हो सकता है। आज आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में सुधार हो सकता है। आपके जीवन में चल रहे तनाव भी कम होंगे और आपसी तालमेल बढ़ेगा। 

वृषभ 

वृषभ राशि वाले जातकों को फिटनेस के रूप में बेहतर स्वास्थ्य मिल सकता है। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाए रखने के लिए आपको व्यायाम और मेडिटेशन पर जरूर ध्यान देना चाहिए। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मेडिटेशन करने के लिए अच्छा समय है। आज मेडिटेशन करके आप अपनी इंद्रियों को आराम दे सकते हैं और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट रह सकते हैं। 

कर्क 

इस राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ऐसे में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ भी सकती हैं। इसलिए ऐसे में योग और एक्सरसाइज करें। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को आज अपनी देखभाल अच्छे से करनी चाहिए। अगर आप डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं तो ऐसे में लापरवाही करने से समस्या बढ़ भी सकती है। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को आज भोजन पर विशेषतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन गलत खान-पान रखने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए केवल हेल्दी आहार ही लें। 

तुला 

तुला राशि के लोग आज स्वस्थ रह सकते हैं। आज आपको उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी साथ ही साथ विचार भी सकारात्मक रहेंगे। पुरानी बीमारियों में भी आपको काफी आराम मिल सकता है। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन मौसम के कारण होने वाली एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एनर्जी की कमी नहीं महसूस होगी, लेकिन इसे योग या फिर वर्कआउट करने की ओर लगाएं। 

धनु 

फिटनेस के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन साबित हो सकता है। सेहत के प्रति छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप आसानी से फिटनेस से जुड़े लाभ पा सकते हैं। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन छोटे-छोटे उपाय अपनाकर अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर होने वाला है। आपको केवल इसे सामान्य बनाए रखने की आवश्यकता होती है। इसके लिए अध्यात्म और मेडिटेशन का सहारा लें। 

मीन 

इस राशि के जातकों को आज अन्य कामों के बजाय फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। आज का दिन आपके लिए फिटनेस के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आज के दिन जिम जाएं या फिर घर में ही वर्कआउट करने की आदत डालें। 

Read Next

16 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version