सेहत के बारे में जानने के लिए लोग पहले से ही इच्छुक रहते हैं। सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता हो तो लोग स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देते हैं। एस्ट्रोलॉजर्स आपकी सेहत के बारे में पहले से ही काफी कुछ बता सकते हैं। बहुत लोगों को करियर तो कुछ लव लाइफ और कई लोगों को अपनी सेहत का हाल जानने की उत्सुकता होती है। आज के दिन मिथुन, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। 16 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार।
मेष
आज के दिन इस राशि के जातकों को मांसपेशियां से में दर्द या तनाव जैसी समस्या हो सकती है। इसके लिए जिम में जाकर हेवी वर्कआउट करने या फिर भारी सामान उठाने से बचें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार दिख सकता है। इसके लिए कोशिश करें कि 6 से 8 घंटे की हेल्दी नींद जरूर लें। यही नहीं आज के दिन अपने विचारों को भी सकारात्मक रखें।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को आज उर्जा की कमी और शरीर में थकान जैसा अनुभव हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन करने के साथ ही साथ मानसिक संतुलन को भी बेहतर बनाए रखें।
कर्क
कर्क राशि के जातक आज के दिन अपनी सेहत का ख्याल रखें। सेहत को नजरअंदाज करने पर आप मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसके लिए व्यायाम और मेडिटेशन करना न भूलें।
सिंह
सिंह राशि वाले लोगों को आज गलत काम करने से बचना चाहिए। आज के दिन सकारात्मक विचार रखें साथ ही साथ गलत आहार खाने से भी बचें। इससे आपका दिन अच्छा रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर होने वाला है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार हो सकता है।
तुला
तुला राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। ऐसे में इसे और भी बेहतर बनाए रखने के लिए आपको वर्कआउट करने के साथ ही मेडिटेशन भी करनी चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी शरीर में हो रहे दर्द में भी राहत मिल सकती है। आज के दिन भोजन में फाइबर की मात्रा जरूर शामिल करें।
धनु
धनु राशि के जातक आज पूरा दिन उर्जावान महसूस करने वाले हैं। आज आपकी मनोदशा में भी सुधार हो सकता है। इसके लिए संतुलित मात्रा में खाना खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आपको पहले से ही कोई समस्या है तो इसपर विचार जरूर करें। गलत खान-पान रखने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज मन की शांति का अनुभव हो सकता है। आज आप तरोताजा महसूस हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें साथ ही साथ आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं।
मीन
इस राशि के जातकों को ध्यान और साधना में मन लगाना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है साथ ही साथ सोच को भी सकारात्मक रखें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version