Expert

20 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
20 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

हर व्यक्ति अपने जीवन की भविष्यवाणी करना चाहता है। हालांकि, कोई भी खुद से अपनी लाइफ के बारे में पहले से पता नहीं कर सकता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति अपने लव लाइफ, करियर या स्वास्थ्य के बारे में कुछ जानना चाहता है, तो वह एस्ट्रोलॉजर से मिलते हैं। एस्ट्रोलॉजर कुछ हद तक आपके जीवन के बारे में पहले से थोड़ा बहुत पता लगा सकते हैं। अगर हेल्थ स्वास्थ्य की बात करें, तो आज के दिन कुछ लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। तो कुछ लोग आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। 20 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष राशि

आज के दिन आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आप तनाव और चिंता में घिर सकते हैं। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। दोस्तों और परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएं। 

वृषभ राशि

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, आपको छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में तनाव और चिंता घेर सकती है। इससे बचने के लिए आप किसी यात्रा का सहारा ले सकते हैं। वर्कआउट का भी खास ख्याल रखें। 

मिथुन राशि

स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। अगर जिम जाते हैं, तो डाइट का खास ख्याल रखें। आज आपको कोई डिनर पर इनवाइट कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई वाला हो सकती है। आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना चाहिए। वर्कआउट और डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। पुरानी बीमारी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

सिंह राशि

आज के दिन सितारे आपके साथ हैं। आप में ऊर्जा और एनर्जी बनी रहेगी। परिवार के लोगों की वजह से थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। अगर घर पर कोई बीमार है, तो उसका ध्यान रखें। हेल्दी खान-पान लें और एक्सरसाइज जरूर करें।

कन्या राशि

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए ध्यान लगाएं। पॉजिटिव रहने का प्रयास करें। इससे आपकी सारी समस्याएं ठीक हो सकती हैं।  

तुला राशि

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी है। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। इस राशि के लोगों को आंखों में जलन से परेशान होना पड़ सकता है। प्रदूषण आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतनी चाहिए। अगर अस्पताल में आपका कोई टेस्ट नहीं हो पा रहा है, तो आपका नंबर आ सकता है। आपको पार्क में वॉक जरूर करना चाहिए। आपकी सेहत बेहतर रहेगी।

धनु राशि

आपको एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इस दिन आपको खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। वर्कआउट और जिम करें। हृदय रोगियों को सही इलाज से आराम मिल सकता है।  

मकर राशि

आपको जोड़ों और हड्डियों में दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज करें। शरीर को स्ट्रेच करें और मेडिटेशन करें। प्रदूषण की वजह से आपको आंखों में जलन और इरिटेशन हो सकती है। 

कुंभ राशि

स्वस्थ रहने के लिए आपको साइकिल और स्विमिंग का सहारा लेना चाहिए। आपको मेडिटेशन भी जरूर करनी चाहिए। आज के दिन आपको सेहत से जुड़ी थोड़ी तकलीफ हो सकती है। तनाव से जूझना पड़ सकता है।

मीन राशि

आज के दिन आपको त्वचा से जुड़ी दिक्कतों से परेशान होना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, उन्हें आराम मिल सकता है। तनाव और चिंता से बचें। इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करें। साथ ही, मेडिटेशन का भी सहारा लें। 

Read Next

अस्थमा और COPD में दिखते हैं लगभग एक जैसे लक्षण, जानें कैसे अलग हैं ये दोनों बीमारी

Disclaimer