वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं और सभी राशि का स्वास्थ्य एक दूसरे से बिलकुल अलग होता है। अगर आज किसी राशि की सेहत खराब है तो जरूरी नहीं कि वह कल अच्छी हो। स्वास्थ्य के बारे में अगर पहले से ही पता चल जाए तो ऐसे में लोग सेहत के प्रति सचेत हो जाते हैं। आज का दिन वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 12 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आप फिटनेस से जुड़े नए लक्ष्य बना सकते हैं। इसके लिए अपनी सोच को सकारात्मक रखें और फिट रहने के लिए प्रेरित रहें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आज के दिन मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें। इससे दिन बेहतर रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज अच्छा संकेत हो सकता है। फिटनेस से जुड़े गोल्स बनाकर आज आप फिट रह सकते हैं। इसके लिए अपने आहार और विचार पर काबू रखें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रह सकता है। आपको सकारात्मकता का एहसास मिल सकता है। इसके लिए योग, प्राणायाम और मेडिटेशन आदि करें।
सिंह
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक होगा। लेकिन आज जंक फूड या कुछ अनहेल्दी खाने से पाचन तंत्र के लिए समस्या बनने के साथ ही पेट दर्द का भी कारण बन सकता है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को फिटनेस के प्रति नए विचारों की ओर जाना चाहिए। आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियां जैसे साइकिलिंग, एरोबिक्स आदि में शामिल होना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा। आज आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। शरीर में दर्द होने पर आप मसाज कर सकते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज दोस्तों के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं बनाएं और अपने आहार और विचार के प्रति सकारात्मक रहें।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज आत्मविश्वास महसूस हो सकता है और इससे आपको बेहतर परिणाम भी मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग आज कीटोजेनिक आहार पर स्विच कर सकते हैं।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मेडिटेशन की क्लासेस ज्वॉइन करनी चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आज आप अपने बैकलॉग भी कम कर सकते हैं। स्वास्थ्य की योजनाएं बनाकर उस दिशा में काम कर सकते हैं।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज मानसिक स्थिति से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति तनाव, चिंता और अवसाद का कारण बन सकती हैं। इसलिए इसके प्रति सतर्क रहें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version