15 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
15 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

सेहत के बारे में हर कोई पहले से ही जानना चाहता है। सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता हो तो लोग स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो जाते हैं।  सेहत के बारे में पहले से ही बहुतकुछ बता सकते हैं। बहुत लोगों को करियर तो कुछ लव लाइफ और कई लोगों को अपनी सेहत का हाल जानने की इच्छा होती है। आज के दिन मिथुन, मेष और कर्क राशि के जातकों का दिन सेहत के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं अन्य कुछ राशि जैसे वृष और धनु राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 15 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष 

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा जटिल हो सकता है। आज आपकी शरीर में हो रहे कुछ अंगों में दर्द ठीक हो सकते हैं। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सांस लेने से जुड़े व्यायाम करें। 

वृष 

आज के दिन वृष राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आजृ के दिन ज्यादा तनाव न लेकर सकारात्मक विचार रखें। इससे आपकी मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ के लिहाज से अच्छा रह सकता है। फिटनेस को बनाए रखने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करके रखें और हेल्दी डाइट फॉलो करें। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन आपकी पुरानी बीमारी ठीक होने की आशंका है। आज आपको पुरानी किसी बीमारी या फिर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।  

सिंह 

यदि आप काम से संबंधित तनाव से अभिभूत महसूस कर रहे हैं तो आज आपको कुछ समय की छुट्टी लेने की आवश्यकता हो सकती है। आप संभवतः आराम करने और उन घावों को ठीक करने के लिए अपने व्यस्त जीवन से छुट्टी लेंगे जो आपको परेशान कर रहे हैं।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ के लिहाज से बेहतर हो सकता है। आज आपकी बिगड़ी हुई मानसिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आज आपको अच्छी विचारधारा वाले लोगों के साथ रहना और घूमना चाहिए। 

तुला 

आज के दिन आपको स्वस्थ और अच्छी जीनवनशैली का चुनाव करना चाहिए। आज के दिन गलत खान-पान फॉलो करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

rashifal

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज व्यायाम और मेडिटेशन करने की जरूरत है। इस राशि के जातकों को आज मानसिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। मेडिटेशन करके आज आप स्वस्थ हो सकते हैं। 

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है। आज के दिन आपको सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए। इसके लिए आप मेडिटेशन क्लास भी जॉइन कर सकते हैं। 

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। अगर आपके जीवन में उतार-चढ़ाव हो रहा है तो ऐसे में योग और मेडिटेशन जरूर करें। इससे जीवन में शांति बनी रहेगी। 

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शारिरिक उर्जा से भरपूर हो सकता है। इसके लिए खाने की क्वालिटी पर ध्यान दें और फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स ही खाएं। आज के दिन ध्यान और साधना करें। 

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहतमेंद साबित हो सकता है। आज का दि आप फिटनेस पर ध्यान देकर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आज के दिन योग, मेडिटेशन करने के साथ ही हेल्दी डाइट भी लें। 

Read Next

आपको भी है मुंह से सांस लेने की खराब आदत? डॉक्टर से जानें इसे कैसे रोकें

Disclaimer