शादियों का सीजन शुरू हो गया है। बेशक, कोरोना है लेकिन उसके चक्कर में लोग अपनी स्किन और स्वास्थ्य का ख्याल रखना थोड़े भूल जाएंगे। अगर आप भी शादी में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं और पार्लर जाने का बहुत समय नहीं है तो आप घर पर उबले आलू से अपने चेहरे की त्वचा को गोरा और टाइट कर सकते हैं। आलू हर घर में मिल जाता है। इसे खाने से शरीर में जितने लाभ मिलते हैं उतने ही त्वचा को मिलते हैं। बहुत ही आसान सा नुस्खा है उबले आलू का फेसपैक। इसे बनाने की विधि बहुत आसान है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस फैसपैक के चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं। आज के इस लेख में हम उबले आलू का फेसपैक बनाने की विधि और चेहरे पर इसे लगाने के फायदों के बारे में जानेंगे।
उबले आलू का फेसपैक बनाने की विधि
- एक उबला आलू लें।
- इसका छिलका उतारकर मैश कर लें।
- अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आलू में बेसन मिलाएं और अगर आपकी स्किन ड्राई है तो उसमें शहद या मलाई मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिश्रित कर लें।
- अब इस मिश्रण को पहले हाथ पर लगाकर देख लें। अगर कोई एलर्जी न हो तो चेहरे पर लगाएं।
- चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- बाद में चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।
- इस फैसपैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
उबले आलू का फेसपैक चेहरे पर लगाने के फायदे
चेहरे को गोरा करे
आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जो चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। उबले आलू का फेसपैक चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा गोरी होती है। इसे लगाने के तुरंत बाद असर दिखने लग जाता है। विटामिन सी कोलैजन का प्रोडक्शन करता है। जिससे चेहरे की सूजन ठीक होती है।
काले धब्बों को हटाए
अधिक तनाव, देर तक जागना, अधिक स्क्रीन एक्सपोजर आदि के कारण आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ जाते हैं। उबले आलू का फेसपैक चेहरे को टाइट करता है और काले धब्बों को भी हटाता है। हफ्ते में दो बार इसके उपयोग से चेहरे की त्वचा निखर जाती है। तो वहीं, सूजी आंखों को भी ठीक करता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में हो पफी आइज (आंखों के नीचे सूजन) की समस्या, तो काम आएंगे आलू, टमाटर, पानी जैसे ये 8 घरेलू नुस्खे
चेहरे का नेचुरल ग्लो लाए
काम की आपाधापी में आपके चेहरे का जो नेचुरल ग्लो चला गया है वह उबले आलू से वापस आ सकता है। आलू में एसिडिक गुण भी होते हैं जो स्किन को टाइट करते हैं और उसका नेचुरल ग्लो वापस लाते हैं।
मुहांसों से दिलाए निजात
एक उबले आलू का फेसपैक आपके चेहरे की कई समस्याओं को कम कर सकता है। आपके चेहरे पर होने वाले मुहांसे सिटोकाइन की वजह से होते हैं। उबला आलू एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव डालता है जिसकी वजह से मुहांसों की समस्या से निजात मिलती है।
इसे भी पढ़ें : आलू और कोकोबटर से पाएं कील-मुंहासों के दाग से छुटकारा, जानें किन कारणों से होते हैं चेहरे पर दाग-धब्बे
झुर्रियां भगाए
उबले आलू का फेसपैक लगाने से चेहरा टाइट होता है। जिससे झुर्रियों की समस्या खत्म होती है। हालांकि आलू झुर्रियों को कैसे खत्म करता है इसको लेकर अभी कोई प्रमाणिक शोध नहीं हुआ है पर यह सबकुछ लोगों के अनुभवों और प्रयोगों के आधार पर लिखा जा रहा है।
उबले आलू और शहद
उबले आलू में शहद मिलाकर फेसपैक बनाने से चेहरा और निखरता है। शहद से चेहरे को एक अच्छा मॉश्चराइजर मिल जाता है। इन दोनों को साथ में लगाने से कील-मुहांसे, चेहरे के पोर्स में जमीं गंदगी आदि सभी निकल जाते हैं। इससे चेहरा खूबसूरत और निखर जाता है।
उबले आलू का फेसपैक एक बहुत ही आसान घरेलू नुस्खा है। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। अगर आप भी कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आज ही उबले आलू का फेसपैक ट्राइ कर सकते हैं।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version