गर्मी में हो पफी आइज (आंखों के नीचे सूजन) की समस्या, तो काम आएंगे आलू, टमाटर, पानी जैसे ये 8 घरेलू नुस्खे

गर्मियों में त्वचा संबंधी कई रोग हो जाते हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक परेशानी है आंखों के नीचे सूजन। इस सूजन का निपटारा आप घर पर ही कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में हो पफी आइज (आंखों के नीचे सूजन) की समस्या, तो काम आएंगे आलू, टमाटर, पानी जैसे ये 8 घरेलू नुस्खे

नींद की कमी, तनाव, जुकाम, इंफेक्शन, एलर्जी आदि वे कारण हो सकते हैं जिनसे आंखों के नीचे सूजन (Puffy eye) हो जाती है। अगर आपको रोज पफी आइज की दिक्कत हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। हालांकि कुछ एक दिन अगर आपको पफी आइज दिख रही हैं तो इस लेख में बताए गए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। गर्मी के मौसम में पफी आइज की समस्या और बढ़ जाती है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते चेहरे पर और नींद पर प्रभाव पड़ता है जिसके कारण आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो यहां बताए गए घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

Inside4_Puffyeyestreatment

आंखों की सूजन मिटाने के घरेलू उपाय

1. ठंडा पानी

नींद की कमी व अन्य कारणों से अन्य आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। आंखों के नीचे एक द्रव्य जम जाता है जिसके कारण भी आंखें पफी होती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे पानी से मुंह को धोएं। आंखों को धोएं। दूसरा बर्फ की सिंकाई भी कर सकते हैं। इन सभी उपायों से फायदा मिलेगा।

Inside2_Puffyeyestreatment

2. पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी की वजह से भी आंखों के नीचे सूजन होती है। रोजाना आठ गिलास पानी पीने से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

3. ठंडी चम्मच की सिंकाई

आंखों के नीचे सूजन नींद की कमी की वजह से होती ही है साथ ही आंखों को आराम न देने की वजह से सूजन हो जाती है। इसका बहुत ही आसान उपाय है कि आप अपनी आंखों पर ठंडी चम्मच रख लें। आपको करना बस ये है कि एक ठंडी चम्मच जो फ्रिज से निकाली हो, उसे अपनी बंद आंखों पर उल्टी तरफ से रख दें। 10 मिनट के लिए आंखें बंद कर दें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन कम होगी।

इसे भी पढ़ें : आंखों के इन्फेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे

Inside3_puffyeyes1

4. आलू करेगा मदद

एक गोल आलू लेकर उसे गोल-गोल पतला-पतला काट लीजिए। अब इसे आंखें बंद करके उनपर रखिए। आलू में ऐसे गुण होते हैं जो आंखों की सूजन के साथ-साथ आंखों के नीचे काले सर्किल को भी भगा देता है। इन आलूओं को लगाने से आपकी आंखों को ठंडक मिलेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही आपका मूड भी अच्छा होगा। आलू को 5 से 7 मिनट के लिए आंखों पर रखें फिर मुंह धोकर नारियल का तेल लगा लें। जिससे अगर आलू से कोई ड्राईनेस आई होगी तो नारियल तेल से चली जाएगी।

5.आंखों पर रखें टी बैग 

आंखों की सूजन को भगाने के लिए आप ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें मौजूद कैफीन ब्लड फ्लो को ठीक करता है। रक्त संचार ठीक नहीं होने की वजह से भी आंखों के नीचे सूजन आती है। टी बैग्स को ठंडे पानी में डुबोएं और 10 मिनट के लिए आंखों पर रख लें। इससे आंखों को आराम मिलेगा। और पफीनेस खत्म होगी।

इसे भी पढ़ें : आंखों से पानी आने (लैक्रिमेशन) की समस्या है तो आपके काम आएंगे ये 6 आसान घरेलू उपाय

Inside2_puffyeyes1

6. खीरे को आंखों पर रखें

खीरे में विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। आपको बस खीरे को फ्रिज में रखना है, ठंडा होने पर उसकी पतली-पतली स्लाइसिस काटें और आंखों पर रखें। इससे आंखों की सूजन कम होगी। खीरा वैसे भी त्वचा के लिए कई रूपों में प्रयोग किया जाता है। आंखों पर खीरा रखने के बाद मूव न करें। सीधे आराम से लेट जाएं।

7. गुलाब जल

कॉटन में गुलाब जल लगाकर आंखों पर रखें। इससे भी आपकी आंखों की सूजन मिनटों में दूर चली जाएगी। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। 

8. टमाटर

टमाटर हर किचन में मिल जाता है। टमाटर त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे त्वचा पर चमक आती है। तो अगर आपकी आंखों के नीचे स्वेलिंग है तो आप पतली स्लाइस टमाटर की रख सकती हैं।

आपके घर में ही कई उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप पफी आइज यानि आंखों के नीचे सूजन को खत्म कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि यहां बताए उपाय घरेलू हैं। अगर आपको गंभीर पेरशानी है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Read more on Home Remedies in Hindi 

 

Read Next

लहसुन और शहद की जुगलबंदी हमेशा नहीं है फायदेमंद, जानें कितना कारगर है वजन घटाने का ये नुस्खा?

Disclaimer