आंखों से पानी आने (लैक्रिमेशन) की समस्या है तो आपके काम आएंगे ये 6 आसान घरेलू उपाय

आंखों से पानी आने की समस्या को लैक्रिमेशन कहा जाता है। इसमें आंखों में दर्द और जलन होती हैं। इसे इन घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों से पानी आने (लैक्रिमेशन) की समस्या है तो आपके काम आएंगे ये 6 आसान घरेलू उपाय

क्या आप लैक्रिमेशन (Lacrimation) के नाम से अवगत हैं? आंखों से पानी आने या आंसू निकलने की समस्या को ही लैक्रिमेशन कहा जाता है। यह समस्या ज्यादातर ज्यादा टीवी देखने, आंखों को बार-बार छूने, एलर्जी, हर्पीज, कोल्ड या फ्लू, आंखों में आई ड्रॉप डालने से होती है। वैसे तो यह एक सामान्य समस्या है लेकिन इसके बढ़ने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। लैक्रिमेशन होने पर आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। शराब और धूम्रपान जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। धूल, मिट्टी और प्रदूषण से अपनी आंखों का बचाव करना जरूरी है। इस समस्या को कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक भी किया जा सकता है। जानें इस समस्या को ठीक करने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

1) लैक्रिमेशन में फायदेमंद गीला कपड़ा (Beneficial Wet Cloth in lacrimation)

आंखों में धूल, मिट्टी चले जाने पर हम अकसर आंखों को हाथ या उंगुलियों से रगड़ने लगते हैं। जिससे आंखों पर संक्रमण हो जाता है। इसलिए आंखों को हमेशा इस तरह रगड़ने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप एक गीले कपड़े से आंखों की सफाई करें। इससे आंखों की सफाई करने पर आंखें अच्छे से साफ हो जाएंगी और इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाएगा।

cucumber

2) खीरे से भी होता है फायदा (Cucumber Also Benefits)

आंखों में सूजन होने या आंखों से पानी आने पर खीरा का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप खीरे को स्लाइस में काट लें। स्लाइस को 20 मिनट के लिए आंखों पर रख दें। इससे आंखों को काफी आराम मिलेगा। इसके साथ ही खीरा आंखों की सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें - बिना वजह आंखों से निकलने लगता है पानी? तो कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इसे रोकने का उपाय

3) लैक्रिमेशन में नमक का पानी है लाभकारी (Salt Water is Beneficial in Lacrimation)

लैक्रिमेशन के लिए नमक का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें। अब एक कपड़े लें और इस पानी से आंखों की सिकाई करें। इससे आंखों में खुजली की समस्या से राहत मिलेगी और आंखों से पानी नहीं आएगा। नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे लैक्रिमेशन की समस्या में राहत मिलती है। नमक के पानी से आंखें साफ होती है और आंखों से पानी आने की समस्या ठीक होती है। 

4) कैस्टर ऑयल भी है फायदेमंद (Castor Oil is also Beneficial)

लैक्रिमेशन को ठीक करने के लिए कैस्टर ऑयल भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे आंखों पर लगाने से बहुत आराम मिलता है। इसके लिए आप रूई को कैस्टर ऑयल में भिगोकर निचोड़ लें। अब इसे अपनी आंखों पर रखकर आराम कर लें। कुछ देर तक इसे ऐसे ही रहने दें, इससे आंखों में पानी आने की समस्या में आराम मिलेगा। इसके अलावा आप नारियल तेल से भी लैक्रिमेशन को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में रूई को भिगो लें और इसे आंखों पर रखें।  

5) लैक्रिमेशन में हर्बल टी है सहायक (Herbal Tea is Helpful in Lacrimation)

आंखों से आने की समस्या में राहत पाने के लिए आप हर्बल टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप टी बैग को पानी में भिगोएं और फिर इसे अपनी आंखों पर रखकर आराम करें। इससे आंखों की सिकाई भी की जा सकती है। इससे आपको लैक्रिमेशन में काफी आराम मिलेगा। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप ऐसा कुछ दिनों तक रोजाना कर सकते हैं।

6) ठंडे दूध से भी ठीक हो सकता है लैक्रिमेशन (Lacrimation Can also be Cured With Cold Milk) 

लैक्रिमेशन के लिए दूध का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए ठंडे दूध में रूई को भिगो लें। इसे अपनी आंखों पर लगाएं और आराम से लेट जाएं। इसे रोजाना करने से आंखों से पानी आने की समस्या ठीक होगी। साथ ही आंखों में जलन भी नहीं होगी।

milk

इन उपायों से भी ठीक हो सकती है लैक्रिमेशन की समस्या (These Measures Can Also Solve the Problem of Lacrimation)

  • - आंखों पर आलू के स्लाइस रखने से भी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
  • - आंखों से पानी आने, आंखों के सूजन पर शहद का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए पानी में शहद मिला लें और इसे आंखों के प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
  • - लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के संक्रमण हो ठीक करता है। साथ ही आंखों से पानी आने की समस्या में भी राहत दिलाता है।
  • - पीपल के कोंपलों से भी आंखों से पानी आने की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए पीपल के कोंपलों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी से अपनी आंखों को धोएं। इससे आंखों से पानी आने की समस्या ठीक होगी। 

अगर आप भी आंखों से पानी आने की समस्या यानी लैक्रिमेशन से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। इन घरेलू उपायों को अपनाने से आपकी यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी। लेकिन अगर इनसे भी आपको फायदा न मिले तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Read More Articles on Home Remedies in Hindi 

 

 

Read Next

गर्मी की चिलचिलाती धूप से लौटने पर शरीर को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 9 आसान घरेलू नुस्खे

Disclaimer