ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पुरुष लगाएं ये 4 होममेड फेस पैक

Homemade Face Pack For Glowing Skin In Men:  पुरुष ग्लोइंग स्किन और रंगत को निखारने के लिए इन फेस पैक को लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पुरुष लगाएं ये 4 होममेड फेस पैक

Homemade Face Pack For Glowing Skin In Men:पुरुष आमतौर परअपनी स्किन पर कम ध्यान दे पाते हैं। चेहरे पर कई समस्याएं होने के बाद भी वे  सिर्फ फेस वॉश करना ही काफी समझते हैं। लगातार चेहरे की स्किन को अनदेखा करने से उसकी रौनक चली जाती है, स्किन पर दाग-धब्बे हो जाते हैं और कई बार पिंपल्स की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। कई पुरुष इन समस्याओं को दूर करने के लिए पार्लर  जाते हैं। लेकिन कई बार इतना समय नहीं होता है कि पार्लर जाया जा सके । ऐसे में स्किन को दाग धब्बे रहित और ग्लोइंग बनाने के लिए इन होममेड फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पैक नेचुरल  हैं और इनको स्किन पर लगाने से कोई नुकसान नहीं होगा। इन फेस पैक को लगाने के लिए 15 से 20 मिनट काफी होते हैं। ऐसे में पुरुष बिजी शेड्यूल में इन फेसपैक को लगा सकते हैं। ये  फेस पैक स्किन को चमकदार बनाने के साथ रंगत को भी निखारेंगे।

1. नींबू और शहद का फेस पैक

सामग्री

2 चम्मच- नींबू का रस

1 चम्मच- शहद

1 चम्मच- जैतून का तेल

फेस पैक बनाने का तरीका

नींबू और शहद का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को धोकर पोंछ लें। उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर पानी से फेस को वॉश करें। यह  पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ दाग-धब्बों को भी कम करेगा।

men

2. पपीते का फेस पैक

सामग्री

2 चम्मच- पपीते का गूदा

1 चम्मच- चंदन पाउडर

2 चम्मच- गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका

पपीते का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से चेहरा वॉश करें। इस पैक को लगाने से चेहरे पर निखार आएगा, टैनिंग की समस्या दूर होगी और स्किन को ठंडक भी मिलेगी। पपीता स्किन को लाइट करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में इन 5 एसेंशियल ऑयल से करें सिर की मसाज, बालों का झड़ना होगा कम

3. बेसन का फेस पैक

सामग्री

2 चम्मच- बेसन

4 चम्मच गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका

 बेसन का फेस पैक बनाने के लिए, दोनों को मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और अतिरिक्त तेल को साफ कर पिंपल्स की परेशानी को आसानी से कम करता है। इस पैक को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है। बेसन का पैक स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

4. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा फेस पैक

सामग्री

2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

1 चम्मच- दही

फेस पैक बनाने का तरीका

 मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से फेस को वॉश करें। ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग होने के साथ ऑयली स्किन की समस्या भी कम होती है। यह फेस पैक झुर्रियों को भी कम करता हैऔर चेहरे की रंगत में सुधार करता है।

पुरुष ग्लोइंग स्किन के लिए इन फेस पैक को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर हो गई है फुंसी? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जिनसे मिटने लगेंगे पिंपल्स

Disclaimer